विज्ञापन

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद सीक्वल की तैयारी शुरू, विशाल चतुर्वेदी दिखाएंगे नीम करौली बाबा की आगे की कहानी

हनुमान अंश की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल पर भी काम शुरू हो गया है. इस बात का खुलासा खुद 'हनुमान अंश' के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने किया है.

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद सीक्वल की तैयारी शुरू, विशाल चतुर्वेदी दिखाएंगे नीम करौली बाबा की आगे की कहानी
हनुमान अंश की सफलता के बाद सीक्वल की तैयारी शुरू
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता हासिल करने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' अब अपने अगले अध्याय की ओर बढ़ रही है. 7 अगस्त को रिलीज़ हुई इस आध्यात्मिक फिल्म ने शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत भले ही की थी, लेकिन सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने ऐसा उछाल लिया कि ट्रेड और इंडस्ट्री दोनों हैरान रह गए. फिलहाल अब तक फिल्म लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है और इसकी कमाई का सिलसिला जारी है.

क्लाइमैक्स पर है नजर

हालांकि फिल्म की सफलता के बीच दर्शकों का ध्यान अब इसके क्लाइमैक्स की ओर ज़्यादा है, जहां मेकर्स ने साफ संकेत दिया है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. फिल्म के अंत में दिखाई गई स्लेट में उल्लेख किया गया है कि नीम करौली बाबा की यात्रा और उनके जीवन की कहानी आगे भी जारी रहेगी. ऐसे में दर्शकों के बीच सीक्वल को लेकर बढ़ी उत्सुकता, आनंद में बदल चुकी है क्योंकि वादे के मुताबिक़ फिल्म के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसके सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है.

फिल्म के दूसरे भाग पर होगा काम

जी हाँ, आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों से मुलाकात के दौरान यह बात खुद 'हनुमान अंश' के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने कही कि फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू हो चुका है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि आगामी फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन के उन महत्वपूर्ण अध्यायों को दिखाया जाएगा, जो उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से जुड़े हैं. इसके बाद कहानी आगरा, मथुरा और अन्य स्थानों में उनके जीवन और आध्यात्मिक यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत करेगी. हालांकि इस बातचीत के दौरान फिल्म में 'हनुमान अंश' नीम करौली बाबा का मुख्य किरदार निभानेवाले अभिनेता शोभिनॉव सत्य भी उनके साथ मौजूद थे.

दिलचस्प बात यह है कि 20 फरवरी 2026 को 'हनुमान अंश' की घोषणा करते समय ही निर्माताओं ने इसे एक तिकड़ी के रूप में पेश किया था, जिससे यह बात साबित हो चुकी है कि कहानी अभी काफी बाक़ी है. गौरतलब है कि यह पूरी श्रृंखला विशाल चतुर्वेदी की पुस्तक ‘डिवाइन डिटूर' से प्रेरित है. ऐसे में फिल्म के सीक्वल की आधिकारिक तैयारी शुरू होने की खबर ने प्रशंसकों के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है. 

ये भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर किस एक्टर ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार? रागिनी MMS रिटर्न्स से हनुमान अंश तक का सफर

50 करोड़ से ज्यादा की कमाई

इसी के साथ अब जब 'हनुमान अंश' 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, तो इसकी अप्रत्याशित थिएट्रिकल सफलता ने इस फ्रेंचाइज़ी को नई ऊर्जा दे दी है. ऐसे में विशाल चतुर्वेदी द्वारा दूसरे अध्याय पर काम शुरू किए जाने के साथ दर्शक नीम करौली बाबा के जीवन के एक और महत्वपूर्ण दौर को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi News, Hanuman Ansh Box Office, Hanuman Ansh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com