OTT Releases This Week: अगर आप घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास रहने वाला है. 14 से 20 सितंबर के बीच OTT प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें क्राइम-थ्रिलर से लेकर रोमांस और एक्शन तक, अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड के साथ साउथ और कोरियन कंटेंट भी शामिल है. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी.
1. मैंगो पाचा
इस हफ्ते की शुरुआत कन्नड़ क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'मैंगो पाचा' से होगी. यह फिल्म 14 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में क्राइम के साथ सस्पेंस और एक्शन का भी तड़का देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि संचित संजीव इस फिल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं. अगर आपको रहस्य और रोमांच से भरपूर फिल्में पसंद हैं, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
ये Video भी देखें: Hभक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार
2. वेटिंग है सीजन 1
16 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर 'वेटिंग है सीजन 1' रिलीज होगी. इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, भुवन अरोड़ा और हर्षिता गौर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. कहानी पुलिस और जांच से जुड़े लोगों की दुनिया के साथ डिजिटल ब्लैक मार्केट को दिखाती है. ऐसे दर्शक जिन्हें क्राइम और इन्वेस्टिगेशन वाली कहानियां पसंद हैं, उनके लिए यह सीरीज दिलचस्प हो सकती है.
3. इरुमुडी
इस लिस्ट में आखिरी नाम रवि तेजा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'इरुमुडी' का है. फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाणा ने किया है. थिएटर में फिल्म देखने से चूक गए दर्शक अब इसे घर बैठे OTT पर देख सकते हैं.
4. लस्ट स्टोरीज 3
18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर 'लस्ट स्टोरीज 3' दस्तक देने वाली है. इस सीरीज में अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा और विजय वर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसके पहले के सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में तीसरे सीजन को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है.
5. द स्कैंडल
कोरियन कंटेंट पसंद करने वालों के लिए 'द स्कैंडल' खास हो सकती है. यह एक रोमांस-ड्रामा सीरीज है, जो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. सीरीज का निर्देशन जंग जी-वू ने किया है. इसमें सोन ये-जिन, जी चांग-वूक और नाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. रोमांस और ड्रामा पसंद करने वाले दर्शक इसे अपनी लिस्ट में रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 43 साल पहले अमिताभ बच्चन के इस गाने ने मजदूरों को बना दिया था हीरो, आनंद बख्शी के दर्द भरे बोल ने बनाया कल्ट, आज भी लोगों की जुबान पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं