विज्ञापन

2 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर लिया विकराल रूप, 30 दिन में कमाए 100 करोड़, नहीं थम रही दर्शकों की भीड़

Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म हनुमान अंश की कमाई धीरे धीरे बढ़ती जा रही है. टॉक्सिक और मिर्जापुर द मूवी की रिलीज भी इसकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को नहीं थाम पाई है.

2 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर लिया विकराल रूप, 30 दिन में कमाए 100 करोड़, नहीं थम रही दर्शकों की भीड़
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम
Social Media
नई दिल्ली:

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी इस साल की सबसे शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता की कहानियों में से एक के पीछे की रचनात्मक ताकत बनकर उभरे हैं. नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित उनकी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश' ने रिलीज के पांचवें रविवार को 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. महज 10 लाख की ओपनिंग से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक असाधारण सफर तय करते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है.

7 अगस्त को महज 25 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘हनुमान अंश' ने शुरुआत में बेहद धीमी रफ्तार से शुरुआत की और पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई घटकर करीब 40 लाख रह गई. हालांकि तीसरे हफ्ते में फिल्म ने जबरदस्त वापसी करते हुए 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. गौरतलब है कि इस असाधारण सफलता के केंद्र में विशाल चतुर्वेदी की रचनात्मक दृष्टि रही, जिन्होंने फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया और इसकी आध्यात्मिक जड़ों को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से पेश किया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Vishal Chaturvedi/Instagram

इस उपलब्धि को और खास बनाता है फिल्म का बड़ी फिल्मों से लगातार मुकाबला करते हुए आगे बढ़ना. ‘हनुमान अंश' ने मिर्जापुर: द मूवी जैसी बड़ी रिलीज के बीच भी अपनी पकड़ बनाए रखी और अपनी शानदार बॉक्स ऑफिस यात्रा में टॉक्सिक जैसी बड़ी रिलीज को भी पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पांचवें शुक्रवार का कलेक्शन कई बड़ी हिंदी फिल्मों की पांचवें शुक्रवार की कमाई से भी आगे निकल गया. यह फिल्म के बढ़ते वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों के बीच इसकी आध्यात्मिक अपील को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: हनुमान अंश देखने पहुंचे मुसलमान बुजुर्ग, थियेटर में नंगे पांव आए नजर, सोशल मीडिया यूजर्स लुटा रहे प्यार

विशाल चतुर्वेदी की कहानी कहने की शैली और निर्देशन की स्पष्ट दृष्टि ने ‘हनुमान अंश' को उसकी शुरुआती सीमित रिलीज के दायरे से कहीं आगे पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. महज 25 स्क्रीन्स से शुरू हुई यह फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर यह साबित कर रही है कि मजबूत कहानी, आस्था और दर्शकों से जुड़ाव मिलकर बॉक्स ऑफिस पर असाधारण नतीजे दे सकते हैं.

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

यह भी पढ़ें: एक्टर ने अपने 17.5 करोड़ के घर की बालकनी को बना दिया खेत, घर पर उगा रहे खीरे, टमाटर, सब्जियां और फल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Bhajan, Hanuman Ansh Box Office Collection, Neem Karoli Baba, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com