पुराने जमाने से ये कहावत चली आ रही है कि एक शक्ल के सात लोग इस दुनिया में होते हैं. इस बात का प्रमाण है बॉलीवुड एक्टर्स के हमशक्ल जिन्हें देखकर कोई भी धोखा खा सकता है. अब तक आपने शाहरुख खान, सलमान खान और ऐश्वर्या राय जैसे सितारों के हमशक्ल देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको मिलाने जा रहे हैं बॉलीवुड के बेहतरीन और उम्दा कलाकार नसीरूद्दीन शाह का हमशक्ल जिसे देख आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है जो बिल्कुल नसीरूद्दीन शाह की तरह नजर आ रहा है. इतना ही नहीं वो उन्हीं के अंदाज में डायलॉग बोल रहे हैं जिसकी वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. नसीरूद्दीन शाह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अ वेडनेसडे, डेढ़ इश्किया, पहेली जैसी कई फिल्मों में काम किया है. उनका हमशक्ल भी उन्हीं की तरह डायलॉग बोलता नजर आ रहा है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वही आंखें, वही बाल और वही बोलने का अंदाज, सोशल मीडिया पर जिसने भी इस शख्स को देखा उसकी ज़ुबां पर सबसे पहले बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर नसीरूद्दीन शाह का नाम आ गया. आप यह करिए वीडियो देखेंगे यही कहेंगे कि ये तो नसीरूद्दीन शाह का जुड़वां भाई लग रहा है. वीडियो में नसीरूद्दीन शाह का हमशक्ल उनका फेमस डायलॉग बोलता नजर आ रहा है. वो कहता है- हमने देखे हैं बहुत बातें बनाने वाले, ओ जो देखे ही नहीं तूफान उठाते सागर, ओ क्या खाक समुद्र में सफर करते हैं...ये डायलॉग नसीरूद्दीन शाह की फेमस फिल्म का है. इस डायलॉग को उनकी तरह बोल पाना हर किसी के बस की बात नहीं है.
एक ने कमेंट किया- इनकी ही कमी थी. वहीं दूसरे ने लिखा- शानदार, बिल्कुल नसीरूद्दीन शाह जैसा लग रहा है. वहीं कई लोग इस शख्स के बारे में पूछ रहे हैं. नसीरूद्दीन शाह की आखिरी रिलीज फिल्म कुत्ते थी. जिसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था.
'बड़े मियां छोटे मियां' ट्रेलर रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं