अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं 'हैवान' को सीबीएफसी की ओर से हरी झंडी मिल गई है. साथ ही फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज अब सिर्फ तीन दिन दूर है. 11 सितंबर 2026 को यह थ्रिलर सिनेमाघरों में धमाकेदार अंदाज में रिलीज होने जा रही है.
हैवान की स्टार कास्ट
'हैवान' साल 2016 में आई मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की हिट फिल्म 'ओप्पम' (Oppam) का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी. 'ओप्पम' 2 घंटे 37 मिनट की थी, जबकि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' 2 घंटे 44 मिनट की है.
'हैवान' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. अक्षय और सैफ की जोड़ी लंबे समय बाद एक साथ नजर आ रही है. यह दोनों साथ में पहले भी कई यादगार फिल्में दे चुकी है, इसलिए इस बार भी उम्मीदें काफी हैं.
ये Video भी देखें: Jai Jawan With Saif Ali Khan: भारतीय सेना के बीच पहुंचे सैफ अली खान
ट्रेलर और गाने की चर्चा
'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. साथ ही बोमन ईरानी, शरीब हाशमी, सयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. 'हैवान' के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी में सस्पेंस, एक्शन और इमोशन का अच्छा मिश्रण है. हाई-ओक्टेन ड्रामा सीक्वेंस फिल्म को और रोमांचक बनाता हैं.
'हैवान' का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है. निर्माता हैं वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन. फिल्म को लेकर प्रमोशन भी जोरों पर चल रहा है. ट्रेलर और गाने पहले ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं