विज्ञापन

गोविंदा-सुनीता आहूजा का नहीं हो रहा तलाक, इस वजह से फैमिली कोर्ट पहुंची थीं हीरो नंबर 1 की वाइफ

गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. बीते कुछ वक्त से दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी भी कर रहे हैं.

गोविंदा-सुनीता आहूजा का नहीं हो रहा तलाक, इस वजह से फैमिली कोर्ट पहुंची थीं हीरो नंबर 1 की वाइफ
गोविंदा-सुनीता आहूजा का नहीं हो रहा तलाक
NDTV

गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. बीते कुछ वक्त से दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी भी कर रहे हैं. इन सबके बीच अब बड़ी खबर सामने आई है. सुनीता आहूजा बुधवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं. उनके साथ बेटा यशवार्धन आहूजा भी थे. कोर्ट परिसर में मीडिया की मौजूदगी के बावजूद सुनीता ने ज्यादा कुछ नहीं कहा. जब फोटोग्राफरों ने पूछा कि कोर्ट में क्या हुआ, तो उन्होंने हल्के अंदाज में जवाब दिया, 'बर्थडे मनाने आए थे.' 

एक-दूसरे पर लगाए आरोप

अब गोविंदा के मैनेजर ने कंफर्म कि है कि सुनीता आहूजा ने तलाक का केस वापस ले लिया है. इस मामले में मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, 'मैं ये बोल रहा हूं कि अगर ये सब होना था आज, तो इतने दिनों से करके मामला बात को कदम आगे बढ़ा के आज कदम खींचने वाली बात आई कि केस वापस लेने की बात उन्होंने अप्लाई कर दिया, डाल दिया, ये खुशी की बात है, लेकिन दुःख की बात ये हो गई इसके बीच में जो एक-डेढ़ साल, दो साल तमाशा चला है मीडिया में ये सब चीजें, इसकी नौबत नहीं आती ना. हम सड़कें आम पर तो नहीं चले जाते, बाजार में जो मार्किट की इज्जत का बुरा हाल हुआ है, इससे तो बचते. लड़ाईयां बहुत लोगों में होती है, चलती रहती है, देखा जाता है. पर कोर्ट-कचहरी आने के बाद पूरी दुनिया जानती है भैया. और दुनिया ने जाना?

जरूरत नहीं थी जानने की, घर की बातें घर में रहके, बैठ के बातें करके, बहुत सब चीजें होती है, आज वापस लेना था, तो किया था क्यों? ये बात का मुझे दुःख हो गया. काहे को फिर तमाशा हम लोग बन गए?

इस मामले में गोविंदा के रिएक्शन को लेकर मैनेजर मे कहा, 'नहीं, गोविंदा साहब का फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं है. अभी जो, अभी-अभी सब दो मिनट पहले की ये सब बातें हैं, अभी इतना जल्दी क्या रिएक्शन है? कोई रिएक्शन नहीं है. भगवान सबको सुबुद्धि दें, सब लोग बुद्धि से चलें. बस यही अच्छा है. मैं तो सबके लिए बोलता हूं, मैं तो गोविंदा के लिए, सुनीता के लिए, बच्चों, सबके लिए मैं सब, भगवान सबको अच्छा रखे, सब अच्छे रहें. कन्फ्यूजन लाइफ में बैठ के दूर किया जा सकता है परिवार के, बड़े-बड़े हो जाते हैं, ऐसा नहीं है.'

पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं. दोनों एक-दूसरे पर कई विवादास्पद बयान दे चुके हैं, जिससे परिवारिक मामलों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. सुनीता आहूजा अक्सर पैपराजी बातचीत करती हैं और तस्वीरें क्लिक करवाती हैं, लेकिन कोर्ट से निकलते समय उन्होंने ज्यादा बात नहीं कीं. यशवार्धन ने मां को कार तक सुरक्षित पहुंचाया. 

2024 में कोर्ट में डाली याचिका

इस घटना ने एक बार फिर गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर चर्चा छेड़ दी है. दोनों की शादी साल 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे बेटी टीना और बेटा यशवार्धन हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक से जुड़ी याचिका का जिक्र पहले भी हो चुका है. उस समय गोविंदा के वकील ने साफ कहा था कि मामला सुलझ रहा है और पुरानी बातें दोहराई जा रही हैं. दोनों पक्षों ने समय-समय पर अफवाहों से इनकार भी किया है.

हाल के महीनों में दोनों ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बयान दिए. सुनीता ने गोविंदा के कुछ व्यवहार पर सवाल उठाए, जबकि गोविंदा ने जवाब में लिमिट में रहने की बात कही. इस मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ें; दो दोस्तों ने एक लाख में बनाई फिल्म, पहले कबाड़ कहकर उड़ा मजाक, बन बैठी ब्लॉकबस्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Sunita Ahuja, Govinda  and Sunita Ahuja, Govinda Divirce, Sunita Ahuja Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com