विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2023

लड़कियों ने गर्ल्स हॉस्टल में किया ऐसा डांस, बड़े से बड़े रियलिटी शो भी हो जाएंगे फेल

Girls Dance Video From Girls Hostel Viral: इस वीडियो में लड़कियां गर्ल्स हॉस्टल में जिस तरह से डांस कर रही हैं उसे देख लोग हैरान हैं और कुछ यूजर्स तो बड़े से बड़े रियलिटी शोज को भी लड़कियों के डांस के आगे फेल बता रहे हैं. 

लड़कियों ने गर्ल्स हॉस्टल में किया ऐसा डांस, बड़े से बड़े रियलिटी शो भी हो जाएंगे फेल
Girls Dance Video From Girls Hostel Viral: गर्ल्स हॉस्टल का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

Girls Hostel Girls Dance Video Viral: हॉस्टल के बारे में सोच कर ही मस्ती-मजाक के दिन याद आ जाते हैं. हॉस्टल एक ऐसी जगह है, जहां स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा मस्ती करते हैं. ऐसा ही एक मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो गर्ल्स हॉस्टल का है. आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां बहुत सारी लड़कियों के बीच बॉलीवुड गानों पर डांस कर रही हैं. वीडियो में लड़कियां जिस तरह से डांस कर रही हैं उसे देख लोग हैरान हैं और कुछ यूजर्स तो बड़े से बड़े रियलिटी शोज को भी लड़कियों के डांस के आगे फेल बता रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर गर्ल्स हॉस्टल का ये डांस वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां फिल्म धूम 3 के गाने 'कमली कमली' पर डांस करती दिख रही हैं. कैटरीना कैफ के गाने कमली कमली पर लड़कियां जिस तरह डांस कर रही हैं, उसे देख लोग भी हैरान रह गए हैं. इन दो लडकियों की अदाएं भी कैटरीना कैफ से कम नहीं हैं. इस वीडियो पर लोगों ने क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं, चलिए आपको बताते हैं. 

इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, "रियलिटी शोज में भी ऐसा डांस देखने को नहीं मिलता, जैसा हॉस्टल में हो रहा". एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा है, 'वाह लड़कियों ने वाकई शानदार डांस किया'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'मौज मस्ती के यही दिन होते हैं, जिन्हें हम आगे याद करते हैं'. आपको कैसा लगा यह वीडियो हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girls Dance In Hostel, Girls Hostel Dance Video, Viral Dance Video Of Girls Hostel, Girls Hostel Dancing Video, Girls Dancing In Hoste
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com