विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2023

पठान के 'बेशर्म रंग'गाने पर लड़की ने अपने डांस से कर दी दीपिका पादुकोण की छुट्टी, लोगों ने पूछा- आप क्यों नहीं थीं गाने में?

इस वीडियो में लड़की बिल्कुल दीपिका पादुकोण के अंदाज़ में बेशर्म रंग गाने पर होश उड़ा देने वाला डांस करती हुई नजर आ रही है.

पठान के 'बेशर्म रंग'गाने  पर लड़की ने अपने डांस से कर दी दीपिका पादुकोण की छुट्टी, लोगों ने पूछा- आप क्यों नहीं थीं गाने में?
'बेशर्म रंग' पर लड़की का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

'पठान' हो या उसका गाना 'बेशर्म रंग' दोनों को ही लेकर खासा बवाल हुआ, लेकिन आज पठान के साथ-साथ इस गाने को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस गाने में दीपिका पादुकोण के सिज़लिंग लुक्स और घायल कर देने वाली अदाओं ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया. इन दिनों इस गाने पर एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखकर देखते रहने का ही मन करेगा. वीडियो में एक लड़की दीपिका पादुकोण को डांस और अदाओं में बराबर की टक्कर देती हुई नजर आ रही है. 

वीडियो में लड़की बिल्कुल दीपिका पादुकोण के अंदाज़ में बेशर्म रंग गाने पर होश उड़ा देने वाला डांस करती हुई नजर आ रही है. इंस्टाग्राम पर manishasati17 नाम  से बने पेज पर एक लड़की का धमाकेदार वीडियो शेयर किया गया है. इसमें उन्होंने ब्लैक कलर की साइड स्लिट स्कर्ट और उसके साथ ब्लैक और गोल्डन शिमर वाला छोटा सा क्रॉप टॉप पहना है. इस वीडियो में डांस स्टेप्स, अदाएं और खूबसूरती सब लाजवाब है. 

दीपिका पादुकोण की तरह बेशर्म रंग पर डांस करता हुआ मनीषा साटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है और पौने पांच लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. कोई इसे दीपिका से बेहतर बता रहा है, तो वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, 'अगर पठान के गाने में तुम होती तो अब तक 300 मिलियन व्यूज आ चुका होता'. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Besharam Rang, Pathaan, Girl Dance On Besharam Rang Song, Girl Dance On Besharam Rang Viral, Viral Dance Video, Besharam Rang Viral Dance Vidoes, Deepika Padukone Besharam Rang, Girl Dancing On Besharam Rang Song Video, Dance Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com