विज्ञापन

10 साल पहले दी थी आखिरी परफॉर्मेंस, स्टेज पर हो गई थीं बेहोश, मराठी सिनेमा की दिग्गज एक्रेट्रेस का निधन

मराठी सिनेमा की दुनिया की दिग्गज कलाकार मधु कंबिकर जी के निधन की खबर से फैन्स काफी हैरान हैं. उन्होंने फिल्मों लोक थिएटर, कमर्शियल थिएटर और टेलीविजन सीरियल्स में कई अहम किरदार निभाए. वह पिछले 10 साल से मंच से दूर थीं.

10 साल पहले दी थी आखिरी परफॉर्मेंस, स्टेज पर हो गई थीं बेहोश, मराठी सिनेमा की दिग्गज एक्रेट्रेस का निधन
दिग्गज मराठी कलाकार मधु कंबिकर का निधन
social media
नई दिल्ली:

मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस और लावणी कलाकार मधु कंबिकर का 12 अक्टूबर, 2026 को 73 साल की उम्र में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधु लंबे समय से बीमार थीं उन्होंने पुणे में अंतिम सांसें लीं. मधु कंबिकर मराठी सिनेमा, थिएटर और लोक कला के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम थीं. चार दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने स्क्रीन पर कई यादगार किरदार निभाए और महाराष्ट्र की पारंपरिक लोक कलाओं को बढ़ावा देने का काम किया. उनके निधन से मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

मधु कंबिकर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते करीब एक दशक से लाइमलाइट से दूर थीं. 27 नवंबर 2016 को उन्होंने मुंबई के माटुंगा स्थित यशवंत नाट्य मंदिर में आयोजित 'लावण्य संगीत' कार्यक्रम में परफॉर्म किया था. हालांकि कार्यक्रम के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई जब यह एक्ट्रेस मंच पर बेहोश हो गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें स्ट्रोक आने की बात सामने आई. इस घटना के बाद कंबिकर बिस्तर पर आ गईं और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहीं.

देवेंद्र फडणवीस ने मधु कंबिकर को श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मधु कंबिकर के निधन पर दुख व्यक्त किया. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, उन्होंने मराठी सिनेमा, लोक थिएटर, कमर्शियल थिएटर और टेलीविजन में उनके योगदान को याद किया. अपनी पोस्ट में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनके निधन की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने 'हेच माझा माहेर', 'रघुमैना', 'एक होता विदूषक', 'झपाटलेला', 'देबू' और 'येऊ का घरात' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को याद किया.

उन्होंने मराठी में लिखा, "सीनियर एक्ट्रेस मधु कंबिकर जी के निधन की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने फिल्मों, लोक थिएटर, कमर्शियल थिएटर और टेलीविजन सीरियल्स में कई अहम किरदार निभाए. 'हेच माझा माहेर', 'रघुमैना', 'एक होता विदूषक', 'झपाटलेला', 'देबू' और 'येऊ का घरात' जैसी फिल्मों में उनका अभिनय दर्शकों की यादों में हमेशा बसा रहेगा." 

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् पर भारी पड़ी आगरा की रामलीला, गौरव खन्ना को श्रीराम के रोल में देख लोग बोले फिल्म में रणबीर कपूर को क्यों लिया?

उन्होंने कहा, "अभिनय और नृत्य के बेहतरीन मेल के साथ, उन्होंने ग्रामीण जीवन से जुड़ी लोक कला को लोकप्रिय बनाने की लगातार कोशिश की. कला और मनोरंजन की दुनिया में चार दशकों से ज्यादा समय तक काम कर उन्होंने मराठी मनोरंजन इंडस्ट्री को बहुत समृद्ध किया. उनके अहम योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और चाहने वालों के साथ खड़े हैं. ओम शांति." ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी मधु कंबिकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi News, Trending, Entertainment, Madhu Kambikar, Madhu Kambikar Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com