विज्ञापन

हिंदी रामायण में काट दिए गए ये जरूरी सीन, इंग्लिश वर्जन में आए नजर, नाराज फैंस ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

नितेश तिवारी की रामायण एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह इसकी कहानी नहीं बल्कि हिंदी और इंग्लिश वर्जन के बीच बताए जा रहे अंतर हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हिंदी वर्जन से कुछ जरूरी सीन हटाए गए, जबकि वे इंग्लिश कट में मौजूद हैं.

हिंदी रामायण में काट दिए गए ये जरूरी सीन, इंग्लिश वर्जन में आए नजर, नाराज फैंस ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
रणबीर कपूर की रामायण पर नया विवाद

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण' रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं. हालांकि, इस बार फिल्म की कहानी या कलाकारों की एक्टिंग से ज्यादा चर्चा इसके हिंदी और इंग्लिश वर्जन को लेकर हो रही है. दरअसल, फिल्म के दोनों वर्जन में कुछ अंतर देखने को मिले हैं. दर्शकों का दावा है कि हिंदी वर्जन में जिन दृश्यों को हटा दिया गया, वे इंग्लिश वर्जन में देखने को मिले हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

हिंदी और इंग्लिश वर्जन में क्या है अंतर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के हिंदी और इंग्लिश वर्जन की लंबाई में करीब 30 मिनट का अंतर है. हिंदी वर्जन लगभग 196 मिनट यानी 3 घंटे 16 मिनट का बताया गया है, जबकि इंग्लिश वर्जन करीब 166 मिनट यानी 2 घंटे 46 मिनट का है. दोनों वर्जन की कहानी भले ही एक जैसी है, लेकिन कई अहम दृश्यों को लेकर अंतर सामने आया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि हिंदी वर्जन में भरत मिलाप का भावुक प्रसंग देखने को मिलता है, जिसमें भरत अपने भाई राम से मिलने उनके 14 साल के वनवास के दौरान पहुंचते हैं. इसके अलावा राम के भावनात्मक सफर को समझने के लिए कुछ अतिरिक्त दृश्य भी हिंदी वर्जन में शामिल हैं. लक्ष्मण का भरत के प्रति गुस्सा और अयोध्या से जुड़े कुछ प्रसंग भी इसमें ज्यादा विस्तार से दिखाए गए हैं.

वहीं, राम और सीता के विवाह का सीक्वेंस और जटायु से जुड़ा एक शुरुआती दृश्य भी हिंदी कट में देखने को मिलता है. दूसरी तरफ, दर्शकों ने इंग्लिश वर्जन में राम और रावण के शुरुआती आमने-सामने आने वाले दृश्य और खर-दूषण वाले हिस्से की एडिटिंग को लेकर भी सवाल उठाए हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई नाराजगी

फिल्म के इंग्लिश वर्जन को देखने के बाद कई दर्शकों ने इसकी तारीफ की है. कुछ लोगों का कहना है कि इसमें ऐसे शानदार दृश्य देखने को मिले, जो हिंदी रिलीज में नजर नहीं आए. वहीं, कुछ दर्शकों ने फिल्म की एडिटिंग पर भी नाराजगी जाहिर की है.

एक यूजर ने खर-दूषण वाले हिस्से की एडिटिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सीक्वेंस में कई जगह बिना वजह कट लगाए गए हैं. यूजर के मुताबिक, फाइट सीक्वेंस का एक लंबा हिस्सा भी भारतीय रिलीज में काट दिया गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार से निकला छठ अब बॉलीवुड तक पहुंचा, नीतू चंद्रा ने बताया फिल्मों में क्यों पॉपुलर हो रहा ये महापर्व

हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सभी बताए जा रहे दृश्य पूरी तरह गायब नहीं हैं और कुछ क्लिप हिंदी वर्जन में भी मौजूद हैं. ऐसे में फिल्म के दोनों वर्जन को लेकर दर्शकों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों वर्जन की एडिटिंग में इतना अंतर क्यों रखा गया और भारतीय दर्शकों को कुछ सींस क्यों नहीं दिखाए गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ranbir Kapoor, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com