विज्ञापन

पंजाबी शादियों में मूड सेट कर देता है ये गाना, भाभी की बहन पर दिल आया तो कर बैठा शादी की जिद, 81 मिलियन बार देखा जा चुका है गैरी संधू और जैस्मिन सैंडलस का ये गाना

पंजाबी शादियों में मस्ती के माहौल में थोड़ा और रंग घोलना हो तो पंजाबी गाना 'लड्डू' आपके लिए ही है. देवर और भाभी के बीच शादी को लेकर छिड़ी ये चर्चा आपको नाचने पर तो मजबूर करेगी ही साथ ही खूब हंसाएगी भी.

पंजाबी शादियों में मूड सेट कर देता है ये गाना, भाभी की बहन पर दिल आया तो कर बैठा शादी की जिद, 81 मिलियन बार देखा जा चुका है गैरी संधू और जैस्मिन सैंडलस का ये गाना
देवर भाभी पर बना फनी पंजाबी गाना, 81 मिलियन बार देखा जा चुका है ये वीडियो
Social Media
नई दिल्ली:

पंजाबी गाने अगर मस्ती मजाक पर बेस्ड हों तो उनका हाथ कोई नहीं पकड़ सकता. मस्ती के माहौल में चांद लगाने के लिए तो ये गाने जाने ही जाते हैं. इनके पास देवर भाभी, सास बहू, जीजा साला हर रिश्ते से जुड़े मजेदार टप्पे, बोलियां और गाने हैं. आज हम आपको इसी तरह का एक गाना बता रहे हैं. ये गाना देवर और भाभी के बीच शादी को लेकर हो रही बातचीत पर बना है. करीब 9 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 81 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

लड्डू ने आया ये गाना गैरी संधू और जैस्मिन सैंडलस ने गाया था. इस गाने में देव शादी की जिद लिए बैठा है. वह चाहता है कि दूसरों की शादी में नाच नाच कर थक जाने के बाद अब उसकी शादी हो. वहीं भाभी उसे सिंगल रहने के फायदे गिना रही है. भाभी का ध्यान इस बात पर है कि अगर देवर की शादी हो गई तो प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी हो जाएगी. गाना मजेदार बातचीत में आगे बढ़ता है और आखिर में राज खुलता है. राज ये कि देवर को तो भाभी की ही छोटी बहन पसंद है. ये जानते ही देवर का सारा गेम खुल जाता है. भाभी टांग खींचते हुए कहती है अच्छा इसलिए इतने दिन से मुझे मक्खन लगा रहे थे.

इस गाने की बीट्स की बात करें तो वे भंगड़ा स्टाइल हैं. तेज, एनर्जेटिक और डांस-फ्लोर के लिए बिल्कुल फिट हैं. गैरी की आवाज में वो देसी ठसक है जबकि जैस्मिन की आवाज में भाभी वाला थोड़ा व्यंग्य भरा जवाब है. पूरा गाना हंसी-मजाक के साथ चलता है लेकिन आखिर में एक प्यारा ट्विस्ट आता है. "लड्डू दूजे दे हत्थां च चंगा लगदा, जे आप खाईए तंग करदा" इस बोल का मतलब है शादी का लड्डू दूसरों के हाथ में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन खुद खाओ तो परेशान कर देता है. यही गाने की आत्मा है. ये गाना बातचीत के अंदाज में बनाया गया है. कल्चरल टच की बात करें तो  पंजाबी परिवारों में देवर-भाभी का रिश्ता अक्सर हल्के-फुल्के मजाक और चिढ़ाने वाला होता है. गाना उसी भाव को पकड़ता है.

यह भी पढ़ें: 44 साल पुराना गाना, मीरा के भजन की एक लाइन, किशोर कुमार की खुराफात और अमिताभ बच्चन की अदायगी ने बनाया सुपरहिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GARRY SANDHU, Jasmine Sandlas, Hindi Songs, Entertainment News, Punjabi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com