विज्ञापन

मीरा के भजन की एक लाइन और किशोर कुमार की खुराफात, 12 मिनट का वो गाना जिसे लीजेंड्री सिंगर ने गुस्से में कहा था हनुमान चालीसा

किशोर कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई गाने गाए और अपने खास अंदाज से उसे सुपरहिट करवा दिया. 1982 में नमक हलाल फिल्म में आया ये 12 मिनट लंबा था और इसे रिकॉर्ड करने से पहले किशोर दा आग बबूला हो गए थे.

मीरा के भजन की एक लाइन और किशोर कुमार की खुराफात, 12 मिनट का वो गाना जिसे लीजेंड्री सिंगर ने गुस्से में कहा था हनुमान चालीसा
किशोर कुमार ने अपने शरारती अंदाज से सुपरहिट बना दिया ये गाना
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गीत रहे हैं जिनमें अलग अलग रागों का इस्तेमाल हुआ. कुछ गीत मशहूर शायरों के कलाम पर बने तो कुछ संतों के भजनों पर. कुछ ऐसे गाने रहे जो इन भजनों से प्रेरित थे लेकिन जब फिल्म में आए तो किसी डांसिंग नंबर से कम नहीं लगे. ऐसा ही एक गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म नमक हलाल में भी था. साल 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म का वो गाना करीब 12 मिनट का था.

करीब 12 मिनट लंबा ये गाना था 'पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी'. इस गाने में शास्त्रीय संगीत, डिस्को बीट्स, कव्वाली और किशोर कुमार की मस्त गायकी का गजब संगम है. लेकिन इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान एक दिलचस्प किस्सा घटा वहां मौजूद सभी लोग हैरान थे और किशोर दा का गुस्सा सातवें आसमान पर था. पूरा सीन कुछ इस तरह का था रिकॉर्डिंग शुरू होने वाली थी, माइक ऑन था, म्यूजिक टीम तैयार थी लेकिन किशोर कुमार ने हेडफोन उतारकर टेबल पर पटक दिए और गुस्से में बोले "पहले अंजान को बुलाओ! उन्होंने क्या लिख दिया है?" 

उन्होंने कहा, मीरा का भजन, ऐसी शास्त्रीय सरगम और 12 मिनट लंबा…ऐसा लग रहा है कि हनुमान चालीसा है. उन्होंने बप्पी लाहिड़ी से साफ कहा कि अंजान ने इतना बड़ा शास्त्रीय नाटक लिख दिया है और खुद स्टूडियो में नहीं हैं. प्रकाश मेहरा और बप्पी दा ने समझाया कि यह एक बेफिक्र और अल्हड़ किस्म का देसी गाना है, जो पीने की महफिल में गाया जा रहा है. धीरे-धीरे किशोर दा का गुस्सा शांत हुआ और दिमाग में एक खुराफात आई. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "अंजान नहीं आए, तो अब देखो मैं इनके शब्दों के साथ क्या करता हूं."

फिर जो हुआ वह इतिहास बन गया. किशोर कुमार ने सिर्फ लिखा हुआ नहीं गाया, बल्कि अपने अंदाज में आलाप, हंसी और सुर जोड़ दिए जो अंजान साहब ने सपने में भी नहीं सोचा था. तीन दिन चली रिकॉर्डिंग में पंडित सत्यनारायण मिश्रा ने शास्त्रीय सरगम को अपनी आवाज दी, जबकि किशोर की आवाज ने पूरे गाने को यादगार बना दिया.  अमिताभ बच्चन के डांस और एक्टिंग ने इसे सिनेमा हॉल में दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाला गाना बना दिया. यह गाना केवल हिट नहीं हुआ किशोर कुमार को इसके लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिलाय अंजान के शब्दों और किशोर के शरारती अंदाज ने मिलकर हिंदी फिल्म म्यूजिक में एक ऐसी मिसाल कायम की जो आज भी दोहराई नहीं जा सकी.

यह भी पढ़ें: 44 साल पुरानी गजल, फर्स्ट क्लास क्रिकेटर ने दी थी आवाज, मैदान में नहीं चमकी किस्मत सिंगिंग ने बना दिया उस्ताद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Anjaan Lyricist, Bappi Lahiri, Hindi Songs, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com