शाहरुख खान (Shah rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri khan) बेहद स्टाइलिश हैं तो वहीं उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana khan) सबसे स्टाइलिश स्टारकिड्स की लिस्ट में टॉप पर हैं. बॉलीवुड सेलेब्स जितने स्टाइलिश होते हैं, उतने ही उनके फैमिली मेंबर्स भी, जो ज्यादा लाइम लाइट में नहीं आते. हालांकि फैंस उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी देखने और जानने के लिए काफी उत्सुक होते हैं. हम आज आपको बता रहे हैं गौरी खान की बेहद सुंदर भतीजी और सुहाना की कजिन सिस्टर आलिया छिबा (Alia Chhiba) के बारे में.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
जीहां सुहाना की कजिन सिस्टर लुक में सुहाना से भी खूबसूरत हैं. दोनों बहनें अक्सर पार्टी करती रहती हैं और पार्टी की कई फोटो सुहाना ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सुहाना की कजिन का नाम आलिया छिबा है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटो में दोनों बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं. एक फोटो में आलिया छिबा सुहाना और आर्यन के साथ नजर आ रही हैं. एक फोटो आईपीएल की है, जिसमें वह सुहाना और आर्यन का साथ बैठी नजर रही हैं. सुहाना और आलिया एक फोटो में साड़ी पहने दिख रही हैं. साड़ी में दोनों बेहद ग्लैमरस और क्यूट लग रही हैं. सुहाना ने जहां ऑलिव कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी है तो वहीं आलिया ने नियॉन ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है.
बता दें कि आलिया छिबा 21 साल की हो चुकी हैं. आलिया ने फैशन डिजाइनिंग किया है. उन्होंने लंदन के एक कॉलेज से डिग्री ली है. उनके पेरेंट्स नई दिल्ली में रहते हैं. वह गौरी खान के भाई विक्रांत छिबा और नमिता छिबा की बेटी हैं. उनका एक भाई भी है, जिसका नाम अर्जुन छिबा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं