विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2025

फिल्मों में आने से पहले सिर से उठ गया था माता-पिता का साया, टिकटें बेची, पहली कमाई थी 50 रुपए, आज 6300 करोड़ है नेटवर्थ- पहचाना?

इस सुपरस्टार की कामयाबी को देखना उनके पेरेंट्स की किस्मत में नहीं था. लेकिन आज वह उन पर गर्व जरुर कर रहे होंगे.

फिल्मों में आने से पहले सिर से उठ गया था माता-पिता का साया, टिकटें बेची, पहली कमाई थी 50 रुपए, आज 6300 करोड़ है नेटवर्थ- पहचाना?
आज बड़ा स्टार बन चुके इस बच्चे को पहचाना आपने ?
Social Media
नई दिल्ली:

हर माता-पिता का सपना होता है कि वह अपने बच्चे को कामयाब होता देखे. लेकिन यह सपना हर किसी की जिंदगी में हकीकत नहीं बन पाता. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के साथ हुआ. फिल्मों में एंट्री से पहले इनके सिर से मां-बाप का साया उठ गया. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने टिकटें बेची और पहली कमाई 50 रुपए थी. लेकिन अब अगर इनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो वह कई स्टार्स को पीछे छोड़ चुके हैं और दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं और भारत में उनकी कमाई का आंकड़ा सबसे ऊपर है.

यह और कोई नहीं सुपरस्टार शाहरुख खान हैं. वह आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं उनके माता-पिता यानी लतीफ फातिमा खान और मीर ताज मोहम्मद खान का उनके फिल्मों में आने से पहले निधन हो गया था. इसके चलते वह बेटे की कामयाबी नहीं देख पाए.

शाहरुख खान ने इस बारे में कई बार जिक्र किया है. वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मां के आखिरी दिनों को याद किया था जब वह आईसीयू में एडमिट थी. उस वक्त उन्हें बड़ों ने सलाह दी कि वो दुआ करते रहें. दुआ कबूल होगी तो मां ठीक हो जाएगी. शाहरुख खान लगातार दुआ करते रहे. कुछ ही देर बाद डॉक्टर्स ने कहा कि उन्हें आईसीयू में जाना चाहिए. मां के पास जाने की जगह शाहरुख खान दुआ ही करते रहना चाहते थे. उन्हें लगा कि ऐसा करें तो मां ठीक होगी. लेकिन घर के लोगों ने समझाया कि आखिरी वक्त में मां के पास जाना जरूरी है. उसके बाद शाहरुख खान मां के पास गए.

शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म कौनसी थी?

शाहरुख खान ने दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया. लेकिन इससे पहले वह टीवी शो का भी हिस्सा रह चुके थे. दूरदर्शन पर फौजी और सर्कस उनके पॉपुलर शो थे. जबकि शाहरुख खान एक समय में थिएटर में टिकट बेचने का काम किया करते थे, जहां से उनकी 50 रुपए की कमाई हुआ करती थी. वहीं आज उनकी नेटवर्थ 6300 करोड़ है और वह भारत के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान बेटी सुहाना खान के साथ किंग में नजर आने वाले हैं. किंग ने अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म की पहली झलक शेयर की थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Parents, Shah Rukh Khan Birthday, Shah Rukh Khan Childhood Photo, Shah Rukh Khan Unseen Pics, Shah Rukh Khan Childhood Photo With Sister, Shah Rukh Khan Photo With Sister, Shah Rukh Khan Sister, Shah Rukh Khan Facts, Shah Rukh Khan Family Photos, Shah Rukh Khan Young Photo, Shah Rukh Khan College Pics, Shah Rukh Khan School Photo, Shah Rukh Khan Gauri Old Pics, Shah Rukh Khan Gauri Love Story, Shah Rukh Khan Net Worth, Shah Rukh Khan Films, Shah Rukh Khan Upcoming Films, Shah Rukh Khan Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com