विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2021

समंदर के बीचों-बीच से गौहर खान ने शेयर कीं Photos, बोलीं- यह आपको छोटा महसूस करते हैं जरा सोचिए...

समंदर के बीचों-बीच से गौहर खान ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए गौहर ने चंद खूबसूरत लाइनें भी लिखी हैं, जो उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रही हैं.

समंदर के बीचों-बीच से गौहर खान ने शेयर कीं Photos, बोलीं- यह आपको छोटा महसूस करते हैं जरा सोचिए...
गौहर खान ने शेयर कीं मालदीव की खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. गौहर लगातार यहां से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रही हैं. अब समंदर के बीचों-बीच ब्लू पानी के बैकग्राउंड में गौहर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए गौहर ने चंद खूबसूरत लाइनें भी लिखी हैं, जो उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रही हैं. उन्होंने लिखा है, "समंदर आपको छोटा महसूस कराते हैं. जरा सोचिए आप इतने बड़े यूनिवर्स के कितने छोटे पार्ट हैं, जिसे कि भगवान ने बनाया है. इसके बावजूद हम अपने अस्तित्व पर घमंड करते हैं".  

गौहर की तस्वीरों से ज्यादा लोग उनके कैप्शन को पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. फोटोज में समंदर का नीला पानी और ग्लैमरस अंदाज में पोज देती गौहर खान, दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहे हैं. गौहर इस दौरान ग्रे कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की स्लीपर पहनी हुई है. कैजुअल लुक में गौहर काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं. हाल में गौहर ने मालदीव से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे येलो कलर की बिकिनी के साथ येलो ट्रांसपेरेंट शर्ट और व्हाइट शार्ट्स पहने नजर आई थीं. 

गौहर खान एक जानी-मानी मॉडल रह चुकी हैं. मॉडलिंग के दौरान उनका विवादों से भी नाता रहा है. एक बार रैंप पर चलते हुए गौहर की स्कर्ट फट गई थी, जिसके बाद वे खूब सुर्खियों में रही थीं. गौहर खान ने फिल्म ‘राकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं. हाल ही में गौहर को काफी समय बाद कृति खरबंदा और विक्रांत मेसी के साथ फिल्म ‘14 फेरे' में देखा गया है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauahar Khan, Gauahar Khan Photo, Gauahar Khan Viral Photo, Gauahar Khan Maldives Photos, Gauahar Khan Maldives Video, Zaid Darbar, Gauahar Khan Vacation Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com