विज्ञापन

36 साल पुराना आशिकों का वो गाना, जिसके दीवाने हो गए थे 90s के यंगस्टर, कुमार सानू बन गए थे हर लड़की-लड़के के दिल की आवाज

90 के दशक में एक फिल्म आई थी, जो अपनी गानों की वजह से सुपरहिट रही थी. फिल्म के गाने इतने हिट हुए थे कि उस वक्त स्कूल से लेकर कॉलेज तक का लड़की लड़का उसका दीवाना हो गया था.

36 साल पुराना आशिकों का वो गाना, जिसके दीवाने हो गए थे 90s के यंगस्टर, कुमार सानू बन गए थे हर लड़की-लड़के के दिल की आवाज
36 साल पुराना आशिकों का वो गाना, जिसके दीवाने हो गए थे 90s के यंगस्टर
NDTV

90 के दशक के रोमांटिक गानों का आज तक कोई जवाब नहीं है. कुछ फिल्मों के पूरे के पूरे रोमांटिक गाने सुपरहिट रहे हैं. 90 के दशक में एक फिल्म आई थी, जो अपनी गानों की वजह से सुपरहिट रही थी. फिल्म के गाने इतने हिट हुए थे कि उस वक्त स्कूल से लेकर कॉलेज तक का लड़की लड़का उसका दीवाना हो गया था. इस फिल्म का नाम आशिकी है. फिल्म आशिकी 1990 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना इतना पॉपुलर हुआ कि लोग उसके आज भी दीवाने हैं. 

अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू की मखमली आवाज

इस गाने का नाम 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' है.यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि 90 के दशक की हर धड़कन में बसा वो जादू है जो आज भी दिल चुरा लेता है.आशिकी के इस गाने को अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू की मखमली आवाजों में रचा-बसा है. जबकि राहुल रॉय और अनु अग्रवाल के रोमांटिक केमिस्ट्री पर फिल्माया गया है. 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' गाने को नदीम-श्रवण ने संगीत दिया. वहीं गाने के बोल रानी मलिक ने लिखे हैं. टी-सीरीज के इस सुपरहिट गाने ने पूरे देश को दीवाना बना दिया. 

आशिकी महेश भट्ट द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई थी. राहुल रॉय और अनु अग्रवाल दोनों की यह डेब्यू फिल्म थी. राहुल रॉय की आवाज़ अदित्य पंचोली ने डब की थी. दीपक तिजोरी, रीमा लागू, टॉम अल्टर जैसे कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल निभाए. फिल्म की कहानी दो अजनबियों के प्यार पर आधारित थी, लेकिन असली सुपरस्टार बने फिल्म के गाने.

हनी सिंह ने बनाया कवर वर्जन

अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू की डुएट ने गाने को अमर बना दिया. कुमार सानू के लिए यह फिल्म आशिकी करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. साउंडट्रैक इतना हिट हुआ कि यह बॉलीवुड का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम बन गया. फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में संगीत से जुड़े कई अवॉर्ड्स इसी फिल्म ने जीते

'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' गाना सिर्फ 90 के दशक तक सीमित नहीं रहा. 2018 में यो यो हनी सिंह ने इसका कवर वर्जन निकाला जिसमें ऋतिक रोशन और सोनम कपूर थे. मूल गाने की धुन पर कई चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई. टी-सीरीज के इस क्लासिक ने न सिर्फ सिंगर्स बल्कि पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयां दीं. आज भी जब कोई रोमांटिक मूड में होता है, तो “धीरे-धीरे से मेरी ज़िंदगी में आना...” खुद-ब-खुद गूंजने लगता है. यह गाना साबित करता है कि सच्ची धुन और सच्चे भाव समय की सीमाओं को पार कर जाते हैं.
यह भी पढ़ें | 33 साल पुराना गाना, राजस्थानी रंग में रंगी जूही चावला, 90s से लेकर आज तक सुहागिनों की प्लेलिस्ट में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aashiqui, Rahul Roy, Anu Aggarwal, 90s Romantic Songs, Kumar Sanu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com