विज्ञापन

30 साल पुराना गाना, 29 साल के गोविंदा की आवाज और बप्पी लाहिड़ी का म्यूजिक, 90s के इस गाने ने मचाई थी धूम

90 के दशक में गोविंदा के ऐसे कई गाने आए जिसमें उनके डांस और स्टाइल के लिए वो जाने जाते हैं. लेकिन 30 साल पहले एक ऐसा गाना आया जिसमें गोविंदा ने सिर्फ अपने डांस स्टाइल से ही नहीं बल्कि अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया.

30 साल पुराना गाना, 29 साल के गोविंदा की आवाज और बप्पी लाहिड़ी का म्यूजिक, 90s के इस गाने ने मचाई थी धूम
90s का वो हिट गाना जिसमें गोविंदा ने किया था कमाल
youtube
नई दिल्ली:

90 के समय में गोविंदा का जलवा अलग ही थी. उनके मजेदार अंदाज और चुलबुले अंदाज की वजह से उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. आज हम गोविंदा की फिल्म 'शोला और शबनम' की बात करेंगे जो साल 1992 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में गोविंदा और दिव्या भारती की जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. उसी फिल्म का एक गाना था 'गोरी गोरी ओ बांकी छोरी', जिसे सुनते ही गोविंदा का चुलबुला अंदाज याद आ जाता है. दिलचस्प बात ये है कि इस गाने में गोविंदा ने सिर्फ पर्दे पर एक्टिंग नहीं की थी, बल्कि अपनी आवाज भी दी थी. इस गाने को बप्पी लाहिड़ी के म्यूजिक और अनजान के बोलों ने ऐसा बनाया कि ये आज भी 90 के दशक के म्यूजिक लवर्स को पुरानी यादों में ले जाता है.

गोविंदा ने खुद गाया था गाना

फिल्म 'शोला और शबनम' का गाना 'गोरी गोरी ओ बांकी छोरी' की सबसे खास बात ये है कि इसको खुद गोविंदा ने गाया था. इस गाने को बोल गीतकार अनाजन ने लिखे थे और इसका संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था. इसके बोल, संगीत और गोविंदा की आवाज ने इस गाने को यादगार बना दिया. 7 मिनट के इस गाने में गोविंदा और दिव्या भारती ने इस पर डांस किया था. गाने के बोल में वो अपनी घर वाली की खूबियां बता रहे हैं. गाने के बोल इस तरह हैं-

गोरी गोरी बाकी छोरी शर्मिली ओ नखरे वाली
गोरी गोरी बाकी छोरी शर्मिली ओ नखरे वाली
हाथ में कंगन कण में बाली भोली भली कोई मतवाली
बनेगी मेरी घरवाली होए गोरी गोरी बाकी छोरी
शर्मिली ओ नखरे वाली गोरी गोरी बाकी छोरी
शर्मिली ओ नखरे वाली हाथ में कंगन कण में बाली
भोली भली कोई मतवाली बनेगी मेरी घरवाली होए
गोरी गोरी बाकी छोरी शर्मिली ओ नखरे वाली

ये भी पढ़ें: 30 साल पुराना गाना, 22 साल की करिश्मा कपूर के हिंदुस्तानी अंदाज ने दिया था 90s का सुपरहिट सॉन्ग, कविता कृष्णामूर्ति की आवाज से बना अमर

क्या थी फिल्म की कहानी

डेविड धवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक एक्शन-कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म थी. फिल्म में गोविंदा ने करण और दिव्या भारती ने थापा का रोल प्ले किया था. फिल्म की कहानी एनसीसी कैडेट करण और दिव्या की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें गोविंदा और दिव्या भारती के अलावा अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर, मोहनिश बहल, आलोक नाथ, रीमा लागू, बिंदू और गुड्डी मारुति जैसे कलाकारों ने भी काम किया था.  

बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी फिल्म

'शोला और शबनम' 1992 में रिलीज हुई थी. उस साल की हिट फिल्मों में इसका भी नाम शामिल था. फिल्म को लेकर के एक दिलचस्प बात ये भी है कि इसका नाम पहले 'खिलाड़ी' रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया. वहीं बात करें गाना 'गोरी गोरी ओ बांकी छोरी' सिर्फ एक रोमांटिक गाना नहीं, बल्कि गोविंदा की आवाज के लिए भी जाना जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Divya Bharti, Entertainment, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com