फुकरे सीरीज की तीसरी फिल्म फुकरे 3 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस सीरीज की अब तक की दोनों फिल्में सुपरहिट रही हैं. ऐसे में फुकरे 3 का फिल्म के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस फिल्म में एक बार फिर से वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं. फुकरे 3 की समीक्षकों ने भी तारीफ की है. ऐसे में अब इस फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. बताया जा रहा है कि फुकरे 3 की बजट 40 करोड़ रुपये के आसपास है.
इस फिल्म ने अपने पहले दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह कलेक्शन फिल्म के सुबह और दोपहर के शोज के आधार पर हैं. हालांकि यह अनुमानित आंकड़े हैं. वहीं कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में फुकरे 3 के कलेक्शन में तेजी देखने को मिल सकती है. आपको बता दें फिल्म फुकरे साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जबकि फुकरे रिटर्न्स साल 2018 में आई थी. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन तीनों फिल्मों का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है. बताया जा रहा है कि फुकरे 3 की कहानी वरुण, पुलकित और मनजोत की है. वह पिछले पार्ट से आगे बढ़ते हैं और जिंदगी में एक नई शुरुआत करते हैं. लेकिन इस शुरुआत में कामयाबी उनके हाथ नहीं लगती है. वहीं भोली पंजाबन अपना रुतबा बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी करती है. अब जनता के बीच पैठ बिठाने के लिए फुकरों से बढ़िया क्या हो सकता है. लेकिन वहीं फुकरों को भी अपनी काबिलियत का एहसास होता है. इस तरह वो भी भोली को टक्कर देने की ठान बैठते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं