सिनेमाघरों में लोगों को एंटरटेन करने के बाद पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी स्टारर फुकरे 3 ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म मेकर्स ने फैन्स को खुश करते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है. 23 नवंबर को प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया कि कॉमेडी-ड्रामा फिल्म फुकरे 3, 23 नवंबर से वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है. एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट के बैनर तले आई और मृगदीप लांबा के डायरेक्शन में आई पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा की फिल्म है. फुकरे 3 आज यानी 23 नवंबर से खासतौर से भारत और दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी. प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, mischief, chaos, unexpected twists, and laughter — फुकरे यहां हैं."
फुकरे 3 की शुरुआत तब होती है जब भोली पॉलिटिक्स में एंट्री करने के लिए फुकरों को अपने लिए प्रमोशन के लिए बुलाती है. पहले उन्हें दिलचस्पी नहीं होती लेकिन आखिर में वे शामिल हो जाते हैं और एक बड़ा सच उनके सामने आ जाता है. राजनीति में उनकी एंट्री से उनकी जिंदगी बदल जाती है. अपनी खुद की पावर को महसूस करते हुए फुकरा ने अब अपने दम पर आगे बढ़ने का फैसला किया है तो मामले उलझने लगे. पावर्स के इस खेल में वे अपनी बिल्कुल नई पावर का पता लगाते हैं और फिर फिल्म रोलरकोस्टर राइड की तरह आगे बढ़ती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ओटीटी रिलीज के बारे में बात करें तो पुलकित सम्राट ने कहा, "फुकरे फ्रेंचाइजी में हनी का किरदार निभाना मेरे लिए करियर को डिफाइन करने वाला रोल है. फिल्म ने दर्शकों को कई मजेदार और अच्छे किरदार दिए हैं और यह हैरान करने वाली बात लगती है कि दर्शकों ने हमें अपने परिवार का हिस्सा बना दिया है!"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं