- Fukrey 3 Box Office Collection Day 15
- फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14
- जवान और मिशन रानीगंज के आगे फुकरे 3 का जलवा जारी
Fukrey 3 Box Office Collection Day 15: वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और मंजोत सिंह की फुकरे, फुकरे रिटर्न्स और अब फुकरे 3 ने गदर मचा रखा है. लेकिन इस बार अली फजट की बजाय पंकज त्रिपाठी फिल्म में नजर आ रहे हैं, जिसे भी फैंस स्वीकार करते दिख रहे हैं. इसी बीच सात फिल्मों के बीच रिलीज हुई फुकरे 3 का कलेक्शन जहां बढ़ता दिख रहा है तो वहीं मिशन रानीगंज और जवान का कलेक्शन गुरुवार को घटता नजर आया. वहीं 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई अपने नाम कर बैठी है. देखें 15 दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई हासिल की है...
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के अनुसार, 15वें दिन 1 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसके बाद फुकरे 3 का भारत में कलेक्शन 81.24 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो गया है, जो कि बजट का दोगुना है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 107.7 करोड़ की कमाई दुनियाभर में हासिल कर ली है. वहीं इंडिया ग्रॉस 94.7 करोड़ का फिल्म ने हासिल कर लिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फुकरे 3 का 14 दिनों का कलेक्शन देखें तो पहले दिन 8.82 करोड़, दूसरे दिन 7.81 करोड़, तीसरे दिन 11.67 करोड़, चौथे दिन 15.18 करोड़, पांचवे दिन 11.69 करोड़, छठे दिन 4.11 करोड़, सातवें दिन 3.62 करोड़ और आठवे दिन 3.12 करोड़ का कलेक्शन फुकरे 3 ने किया था, जिसके बाद पहले हफ्ते का कलेक्शन 66.02 करोड़ हो गया था. वहीं नौंवे दिन 2.31 करोड़, दसवें दिन 4.02 करोड़, 11वें दिन 4.11 करोड़, 12वें दिन 1.41 करोड़,13वें दिन 1.30 करोड़ और 14वें दिन 1.14 करोड़ की कमाई अब तक फिल्म ने की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं