विज्ञापन

कृष्ण बनकर बड़े पर्दे पर सबको इम्प्रेस करने वाला एक्टर बना जाह्नवी कपूर का हीरो, मिली नई फिल्म!

सिद्धार्थ गुप्ता को कृष्णावतारम में काफी पसंद किया गया. ये फिल्म सिद्धार्थ के लिए एक गोल्डन चांस की तरह निकली अब उनका नाम नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़ रहा है.

कृष्ण बनकर बड़े पर्दे पर सबको इम्प्रेस करने वाला एक्टर बना जाह्नवी कपूर का हीरो, मिली नई फिल्म!
सिद्धार्थ गुप्ता को जाह्नवी कपूर के साथ मिली फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

कृष्णवतारम की सफलता के बाद सिद्धार्थ गुप्ता को उमेश बिष्ट द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली अपकमिंग थ्रिलर में जान्हवी कपूर और श्रीलीला के साथ मेन मेल लीड का किरदार निभाने के लिए चुने जाने की बात कही जा रही है. हालांकि फिलहाल प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सीक्रेट रखी गई है लेकिन इस बड़े अपडेट ने सिद्धार्थ की भूमिका को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हुए, इसे मच अवेटेड थ्रिलर में बदल दिया है.

एक रिपोर्ट के अनुसार, "सिद्धार्थ गुप्ता, जो इससे पहले "कृष्णावतारम पार्ट 1" में एक अहम भूमिका निभा चुके हैं उन्हें लेकर खबर है कि वह उमेश बिष्ट की निर्देशन में बनने वाली जान्हवी कपूर और श्रीलीला स्टारर आने वाली फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाने वाले हैं. रिपोर्ट ने आगे यह भी कहा गया है कि यह डेवलपमेंट एक्टर को लेकर बनी उत्सुकता को और बढ़ाने वाली है, खासकर 'कृष्णावतारम' में उनकी भगवान श्री कृष्ण की भूमिका को मिले ढेर सारे प्यार के बाद. कृष्णावतारम में सिद्धार्थ की परफॉर्मेंस को दर्शकों से काफी सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला, जिससे उनकी एक्टिंग की क्षमता पर सभी की नजर गई. ऐसे में अब शो की सफलता ने उनके आने वाले काम को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

सिद्धार्थ की कास्टिंग या उनके किरदार की रूप रेखा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनका नाम उमेश बिष्ट की थ्रिलर के साथ जुड़ने की खबर ने प्रोजेक्ट को ज्यादा दिलचस्प बना दिया है. फिल्म में पहले से ही जान्हवी कपूर और श्रीलीला खास रोल्स में काम कर रही हैं, इसलिए सिद्धार्थ को लीड एक्टर के रूप में देखना दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ाने का काम कर रहा है. हालांकि, मेकर्स द्वारा इस खबर पर मोहर लगाना अभी भी बाकी है, लेकिन यह बात भी सच है कि कृष्णावतारम के बाद दर्शकों की निगाहें सिद्धार्थ के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: 15 साल पुराना गाना, मल्लिका शेरावत बनी थीं जलेबी बाई, म्यूजिक बैंड में गाया करती थी इस गाने की सिंगर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharth Gupta, Siddharth Gupta Krishna, Siddharth Gupta News, Janhvi Kapoor, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com