विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत की खबर सुन कुछ ऐसा था दोनों बेटियों का हाल, बदहवास होकर खुशी के कमरे में पहुंची थीं जान्हवी, छोटी बहन ने अपने आंसू रोक बड़ी को दिया था सहारा

जान्हवी कपूर ने हाल में कॉफी विद करण में होस्ट करण जौहर से बात करते हुए अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर और इमोशनली तोड़कर रख देने वाले पल को याद किया. वो समय जब उन्हें मां श्रीदेवी की मौत की खबर मिली थी.

श्रीदेवी की मौत की खबर सुन कुछ ऐसा था दोनों बेटियों का हाल, बदहवास होकर खुशी के कमरे में पहुंची थीं जान्हवी, छोटी बहन ने अपने आंसू रोक बड़ी को दिया था सहारा
श्रीदेवी की मौत की खबर सुन कुछ ऐसा था बेटियों खुशी और जाह्नवी का हाल
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के लिए मां श्रीदेवी को खोने का दर्द आज भी उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है. श्रीदेवी के निधन की खबर दोनों बहनों के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी. 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन में जान्हवी और खुशी ने उस पल को याद किया था, जब उन्हें पहली बार मां के निधन की खबर मिली थी. जान्हवी ने बताया था कि फोन पर यह खबर सुनते ही वह बदहवास होकर खुशी के कमरे में पहुंची थीं, लेकिन बहन ने उन्हें देखते ही अपने आंसू रोक लिए और उल्टा जान्हवी को संभालने लगीं.

शो के दौरान होस्ट और फिल्ममेकर करण जौहर से बातचीत में जान्हवी ने बताया था कि जब उन्हें मां के निधन की खबर मिली, तब वह अपने कमरे में थीं. फोन आने के बाद वह तुरंत खुशी के कमरे की तरफ भागीं. उन्होंने बताया कि खुशी पहले से ही रो रही थीं लेकिन जैसे ही उनकी नजर जान्हवी पर पड़ी, उन्होंने रोना बंद कर दिया. जान्हवी ने उस मुश्किल पल को याद करते हुए कहा था, "जब मुझे फोन आया, तब मैं अपने कमरे में थी और मुझे खुशी के कमरे से रोने की आवाज सुनाई दे रही थी. मुझे लगता है कि मैं रोते-बिलखते हुए उसके कमरे में पहुंची थी. लेकिन मुझे आज भी याद है कि जैसे ही उसने मेरी तरफ देखा, उसने रोना बंद कर दिया. वह मेरे पास आकर बैठ गई और मुझे संभालने लगी. उसके बाद मैंने उसे कभी इस बारे में रोते हुए नहीं देखा."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

वहीं, खुशी ने बताया था कि उस समय उन्हें लगा कि परिवार के बाकी लोगों के लिए उन्हें खुद को मजबूत रखना होगा. उन्होंने कहा था, "मुझे लगा कि मुझे सभी के लिए खुद को संभालकर रखना होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं हमेशा से परिवार में मजबूत रहने वाली रही हूं." बातचीत के दौरान जान्हवी ने यह भी बताया था कि खुशी में उनकी मां श्रीदेवी की कुछ खूबियां नजर आती हैं. खासकर काम करने के तरीके में दोनों के बीच काफी समानता है. जान्हवी ने कहा, "वह बहुत शांत स्वभाव की है और मुझे लगता है कि यह एक ऐसी बात है, जो उसमें और मम्मा में समान है. लेकिन कैमरे के सामने आते ही वह पूरी तरह खुलकर सामने आती है."

यह भी पढ़ें: शबाना आजमी की पहली फिल्म के पोस्टर का खूब उड़ा था मजाक, इसे देख लोगों ने कहा था कान दर्द की दवा का विज्ञापन

श्रीदेवी का फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था. वह अपने पति बोनी कपूर के भतीजे अर्जुन मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं. उनकी मौत का कारण दुर्घटनावश बाथटब में डूबना बताया गया था. श्रीदेवी के जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Sridevi Death, Janhvi Kapoor, Hindi News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com