Sidhu Moosewala Younger Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता एक बार फिर से अपने छोटे बेटे को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए छोटे बेटे की पहली झलक दिखाई है. दिग्गज सिंगर की मौत के बाद उनकी मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में दूसरे बेटे को जन्म दिया था. इसके बाद से सिद्धू मूसेवाला के भाई की पहली झलक देखने के लिए उनके फैंस काफी वक्त से एक्साइटेड है. अब उनके माता-पिता चरण कौर और बलकौर सिंह ने छोटे बेटे की पहली फोटो शेयर की है.
चरण कौर और बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर छोटे बेटे की तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में कपल छोटे बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं छोटे बच्चे ने भाई सिद्धू मूसेवाला के तरह पगड़ी पहनी हुई है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. सिद्धू मूसेवाला के फैंस तस्वीर की खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि चरण कौर ने आईवीएफ तकनीक के जरिए इस साल 2024 में छोटे बेटे को जन्म दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला अपनी मां-बाप के इकलौते बेटे थे, जिनका बहुत ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था. ऐसे में सिद्धू के जाने के बाद उनके मां-बाप अकेले रह गए थे. सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दिल्ली पुलिस की तरफ से सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर दावा किया गया था कि सिंगर के मर्डर का पूरा प्लान बनाया गया था. छह हत्यारे पंद्रह दिन में लगभग आठ बार सिद्धू मूसेवला के घर गाड़ी और उसके रूट्स की रेकी कर चुके थे. लेकिन हर बार उनका प्लान फेल हो रहा था क्योंकि मूसेवला बुलेट प्रूफ गाड़ी और कड़ी सुरक्षा के बीच घर से बाहर निकलते थे. हत्या के पीछे गोल्डी बराड़ का हाथ बताया जाता है. जो कि एक गैंगस्टर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं