विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के वीडियो पर विवाद, बंदूक चलाने जैसे इशारों के बाद शिकायत दर्ज, 'ठां ठां ठां' कहता सुनाई दिया गया था छोटा सिद्धू

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इसमें वह छोटा सिद्धू एक इशारा करता नजर आया था. इसी इशारे पर अब आपत्ति दर्ज हुई है.

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के वीडियो पर विवाद, बंदूक चलाने जैसे इशारों के बाद शिकायत दर्ज, 'ठां ठां ठां' कहता सुनाई दिया गया था छोटा सिद्धू
सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के वायरल वीडियो पर विवाद
Social Media
नई दिल्ली:

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू का एक वीडियो काफी वायरल हुआ. ये वीडियो टोरंटो में हुए एक कॉन्सर्ट का था. इस दौरान सुखदीप ने एक बंदूक जैसा कुछ इशारा किया. इस इशारे ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा. इस घटना के बाद बाल अधिकारों से जुड़ी संस्था लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल (एलएफएचआरआई) ने पंजाब के मानसा जिले में शिकायत दर्ज कराई है. संस्था ने 17 अक्टूबर को मानसा के जिला मजिस्ट्रेट और जिला बाल संरक्षण इकाई को पत्र लिखकर मामले की जांच और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. शिकायत में साफ कहा गया है कि उनका मकसद सिर्फ बच्चे की भलाई है, परिवार या दिवंगत सिंगर की याद को निशाना बनाना नहीं.

घटना 9 अक्टूबर को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में ‘साइन्ड टू गॉड वर्ल्ड टूर' के उद्घाटन शो में हुई. यह टूर सिद्धू मूसेवाला की होलोग्राम परफॉर्मेंस पर बेस्ड है. मंच पर आए छोटे बच्चे ने हाथ से पिस्तौल जैसा पोज बनाते हुए “ठां ठां ठां” की आवाज निकाली और “थापी” (जांघ पर थप्पड़ मारने वाला इशारा) भी किया, जो सिद्धू मूसेवाला से जुड़ा रहा है. दर्शकों ने इस मोमेंट को पसंद किया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. संस्था का कहना है कि एक दूसरे वीडियो में ऐसा लगता है कि आसपास मौजूद लगो बच्चे को यह इशारा सिखा रहे या बढ़ावा दे रहे थे.

एलएफएचआरआई ने चिंता जताई है कि महज ढाई साल के बच्चे को बार-बार ऐसे इशारे दिखाना या ऐसा करने को कहना या उन्हें बढ़ावा देना उसके मनोवैज्ञानिक विकास और सुरक्षा पर असर डाल सकता है. संस्था ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि भविष्य के कार्यक्रमों में बच्चे को ऐसे इशारे दोहराने के लिए बढ़ावा न दिया जाए.

यह टूर आगे वैंकूवर, कैलगरी, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और ओकलैंड जैसे शहरों में जारी है और नवंबर 2026 की शुरुआत तक चलने की उम्मीद है. इसलिए संस्था ने तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है ताकि बच्चे की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकें. अभी तक जिला प्रशासन या परिवार की तरफ से कोई ऑफीशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddhu Moosewala, Chhota Sidhu, Trending News, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com