विज्ञापन

4000 करोड़ की 'रामायणम्' के जटायु की पहली झलक आई सामने, सीता को बचाने के लिए रावण से किया था युद्ध

नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने जटायु का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें महाकाव्य के सबसे पूजनीय पात्रों में से एक जटायु को दर्शकों के सामने पेश किया गया है.

4000 करोड़ की 'रामायणम्' के जटायु की पहली झलक आई सामने, सीता को बचाने के लिए रावण से किया था युद्ध
रामायणम् फिल्म के जटायु का पोस्टर हुआ रिलीज, अनुपम खेर ने दी है अपनी आवाज
Instagram
नई दिल्ली:

किरदारों के पोस्टर्स की सीरीज़ के ज़रिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हुए, नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्' के मेकर्स ने जटायु का नया पोस्टर जारी किया है. साहस और धर्म के पूजनीय प्रतीक जटायु के किरदार को अनूपम खेर ने अपनी आवाज़ दी है. फिल्म के पार्ट 1 की एडवांस बुकिंग दशहरे पर शुरू होने में अब सिर्फ 8 दिन बाकी हैं. वहीं, फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्' के मेकर्स ने जटायु का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें महाकाव्य के सबसे पूजनीय पात्रों में से एक जटायु को दर्शकों के सामने पेश किया गया है. इस किरदार को अनूपम खेर ने अपनी आवाज़ दी है. यह नया पोस्टर फिल्म के किरदारों को पेश करने की सीरीज़ का हिस्सा है, जिसके ज़रिए दर्शकों को इस कालजयी महागाथा के अहम पात्रों की झलक देखने को मिल रही है.

पोस्टर में जटायु का क्लोज़-अप दिखाई देता है, जिसमें उनकी गहरी और प्रभावशाली नज़र खास तौर पर ध्यान खींचती है. वहीं, दूसरे दृश्य में जटायु अपने विशाल पंख फैलाए हुए नज़र आते हैं. ‘धर्म के पंख' शीर्षक वाला यह पोस्टर जटायु के साहस, दृढ़ संकल्प और सत्य के पक्ष में खड़े होने के उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है.

सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, 

“जब अधर्म ने उड़ान भरी, तो साहस उसका सामना करने के लिए उठ खड़ा हुआ.

उन्होंने विजय के लिए नहीं, बल्कि सही के लिए युद्ध किया.

जटायु. धर्म के पंख.

‘रामायणम्' में जटायु के रूप में अनूपम खेर.”

सीता माता को बचाने का किया प्रयास 

महाकाव्य रामायण में जटायु को माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के उनके साहसी प्रयास के लिए याद किया जाता है. रावण की अपार शक्ति और उसके सामने आने वाली कठिन चुनौती को जानते हुए भी जटायु उसका सामना करते हैं. उनका यह साहस बलिदान, निष्ठा और धर्म के मूल्यों को दर्शाता है. अनूपम खेर अपनी आवाज़ के ज़रिए इस पूजनीय पात्र के साहस, दृढ़ विश्वास और वीरता को पर्दे पर जीवंत करते हैं.

यह भी पढ़ें | दूरदर्शन की रामायण में राम बने थे Arun Govil, अब 4000 करोड़ की रामायण में बने राम के पिता, नया पोस्टर रिलीज

रिलीज के लिए तैयार 

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महाकाव्यों में से एक रामायण को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में पेश करने जा रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नज़र आएंगे. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायणम्' का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने आठ बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से किया है. दो भागों में बनाई जा रही इस महागाथा का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

यह फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होगी. फिल्म को IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज़ किया जाएगा. सोनी पिक्चर्स भारत को छोड़कर दुनियाभर में फिल्म का वितरण करेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में इसके वितरण की ज़िम्मेदारी धर्मा प्रोडक्शंस संभालेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Movie 2026, Ramayana Poster, Anupam Kher Films, Hindi News, Ndtv Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com