विज्ञापन

लक्ष्मण ही क्यों कर सकते थे रावण के बेटे मेघनाद का वध, रामायण की रिलीज से पहले जान लें क्या थी लखन की वो शक्ति

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायणम् 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की रिलीज से पहले जान लीजिए कि आखिर फिल्म के अहम किरदार लक्ष्मण की खास शक्ति क्या थी.

लक्ष्मण ही क्यों कर सकते थे रावण के बेटे मेघनाद का वध, रामायण की रिलीज से पहले जान लें क्या थी लखन की वो शक्ति
रामायणम् में कुछ ऐसा होगा लक्ष्मण बने रवि दुबे का किरदार
Social Media
नई दिल्ली:

नमित मल्होत्रा की रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म से लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का सोलो कैरेक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया है. इस पोस्टर के साथ दर्शकों को महागाथा के सबसे सम्मानित पात्रों में से एक के रूप में एक्टर का कभी न देखा जाने वाला अवतार देखने मिलने वाला है. रवि दुबे इस पोस्टर में एक वीर योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में उन्होंने हाथ में धनुष-बाण थामा है, जबकि चेहरे पर साहस, पक्का इरादा और लड़ने के लिए तैयार रहने वाला जोश साफ नजर आ रहा है. 

पोस्टर में इस माहौल को महसूस किया जा सकता है जो रणबीर कपूर के बतौर राम के रूप में सामने आए पोस्टर में देखने मिला था. राम और लक्ष्मण भाई हैं और पोस्टर में भी उनके इस रिश्ते को महसूस किए जाने वाले जुड़ाव को भी देखा जा सकता है. फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रवि दुबे को लक्ष्मण के रूप में पेश करते हुए उनका एक दमदार पोस्टर शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, एक समर्पित भाई, एक निडर योद्धा, राम की ढाल."

रामायणम् में लक्ष्मण के किरदार की अपनी खास जगह है. लक्ष्मण को हमेशा से अपने भाई के लिए प्यार, सम्मान, समर्पण और उनकी निडरता के लिए बेहद पसंद किया गया है. ऐसे में अब इस सोलो कैरेक्टर रिवील के साथ मेकर्स ने दर्शकों को रवि दुबे द्वारा निभाए गए मशहूर योद्धा के किरदार की झलक दी है. रामायण में यही एक ऐसा योद्धा थे जिनके पास रावण के पुत्र मेघनाद को मारने की शक्ति थी. 

लक्ष्मण ही क्यों कर सकते थे मेघनाद का वध?

मेघनाद को यह वरदान था कि उसका वध वही कर सकता है जो लगातार 14 साल तक सोया न हो. वनवास के दौरान लक्ष्मण ने अपने बड़े भाई राम और माता सीता की सेवा व सुरक्षा के लिए 14 साल तक एक पल भी नींद नहीं ली थी. मेघनाद के वध की एक शर्त यह भी थी कि उसे मारने वाला ऐसा हो जिसने 14 साल में किसी भी स्त्री का मुख न देखा हो. लक्ष्मण ने मर्यादा का पालन करते हुए कभी माता सीता का चेहरा नहीं देखा था, वे हमेशा उनके चरणों के दर्शन करते थे. कई धार्मिक मान्यताओं में कहा जाता है कि लक्ष्मण भगवान विष्णु के धाम में विराजित शेषनाग के अवतार थे और मेघनाद का अंत केवल शेषनाग के हाथों ही संभव था.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में मुस्लिम एक्ट्रेस को हिंदू लड़के ने किया प्रपोज, मम्मी पापा बोले शो छोड़ दो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ravie Dubey, Ranbir Kapoor, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com