विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायण में हुई टीवी के इस एक्टर की एंट्री? माता सीता के पिता राजा जनक का करेगा रोल

‘रामायण’ में कौन एक्टर क्या किरदार निभाएगा, इसको लेकर भी तस्वीरें साफ हो गई हैं. लेकिन एक किरदार को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था, जो है माता सीता के पिता राजा जनक है.

4000 करोड़ की रामायण में हुई टीवी के इस एक्टर की एंट्री? माता सीता के पिता राजा जनक का करेगा रोल
रामायण में राजा जनक का किरदार निभाएंगे टीवी अभिनेता राजीव कुमार
NDTV

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के अंदर बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. ‘रामायण' में कौन एक्टर क्या किरदार निभाएगा, इसको लेकर भी तस्वीरें साफ हो गई हैं. लेकिन एक किरदार को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था, जो है माता सीता के पिता राजा जनक  है. राजा जनक के किरदार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. फिल्म ‘रामायण' में यह किरदार टीवी के एक्टर राजीव कुमार निभाने वाले हैं.

कौन है राजीव कुमार

यह दावा Our Indian Cinema नाम के एक्स अकाउंट ने किया है. इस अकाउंट के अनुसार फिल्म ‘रामायण' में राजीव कुमार राजा जनक का रोल करेंगे.हालांकि फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं शेयर की गई है. राजीव कुमार लंबे समय से टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय हैं. उन्होंने ‘मिलके भी हम न मिले' और ‘कभी कभी इत्तेफाक से' जैसे मशहूर सीरियल्स में काम किया है. बड़े पर्दे पर भी वे कई फिल्मों में दिख चुके हैं. इनमें ‘द केरला स्टोरी 2', ‘गर्वनर', ‘लक्ष्य' और ‘संजू' शामिल हैं. इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी' में भी उन्होंने खास भूमिका निभाई थी.

फिल्म के बारे में 

फिल्म ‘रामायण' का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. रामायण की कहानी में राजा जनक का किरदार बहुत खास है. वे मिथिला के राजा और सीता के पिता थे. उनकी न्यायप्रियता और धर्म के प्रति निष्ठा के लिए उन्हें याद किया जाता है. फिल्म ‘रामायण' का पहला भाग इस साल दीवाली यानी 8 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. दूसरा भाग अगले साल दीवाली पर आएगा है. दोनों पार्ट्स में रामायण की पूरी कथा को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: पंचायत के प्रधान जी अब बनेंगे जिद्दी बाप, बेटे को देंगे मुंहतोड़ जवाब, आशा भोसले के आखिरी गाने के साथ आ रही फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ramayana Budget, Nitesh Tiwari Film Ramayana, Ranbir Kapoor, Bollwyood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com