विज्ञापन

पंजाबी गाने में दिखा बहू का खौफ, देर रात बुलाए तांत्रिक सास बोली मुझे बचाओ मेरी नू भूतनी

आज हम आपको एक बड़ा ही मजेदार पंजाबी गाना सुनाने जा रहे हैं. इस गाने में सास के अंदर बहू का खौफ साफ नजर आता है. सास तांत्रिक को बुलाकर कहती है कि वह उसे बचाए क्योंकि उसकी नू यानी की बहू भूतनी है.

पंजाबी गाने में दिखा बहू का खौफ, देर रात बुलाए तांत्रिक सास बोली मुझे बचाओ मेरी नू भूतनी
नी मैं सस कुटनी 2 का वायरल गाना, सास ने बहू को बताया था भूतनी
Social Media
नई दिल्ली:

पंजाबी गानों की बात ही कुछ अलग होती है. रोमांटिक नंबर से लेकर पेपी डांस सॉन्ग तक यहां तरह तरह के गाने हैं जो आपको भरपूर एंटरटेन करते हैं. इन सबके बीच कुछ ऐसे गाने भी हैं जो हंसा हंसा कर लोटपोट कर जाते हैं. हम आपको आज एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये गाना एक सास अपनी बहू के लिए गा रही है. सबसे मजेदार बात है कि वह अपनी बहू को भूतनी कह रही है. 

नी मैं सस कुटनी-2 फिल्म में आया था नू भूतनी 

नू भूतनी गाने में सबसे पहले तो लिरिक्स ही समझ लेते हैं. पंजाबी में नू को भूतनी कहा जाता है. इस गाने में सास एक तांत्रिक से अपना हाल सुनाती दिख रही है. सास कहती है 'मैंने क्या अपने बेटे की शादी की मेरे पल्ले तो एक डायन पड़ गई है. जीते जी तो वह मेरे पीछे पड़ी रही मर कर भी पीछा नहीं छोड़ रही है.' इस मजेदार गाने के बोल रॉनी अंजली और गिल मछराई ने लिखे हैं. इस गाने को करमजीत अनमोल, मन्नत नूर और मनप्रीत हंस ने मिलकर गाया है. ये एक मजेदार पंजाबी कॉमेडी फिल्म है जिसमें लीड रोल में तन्वी नागी, अनीता देवगन, गुरप्रीत घुग्गी, निर्मल ऋषि, करमजीत अनमोल, निशा बानो, हर्बी संघा, रुपिंदर रूपी लीड रोल में हैं. साल 2024 में रिलीज हुई 'नी मैं सस कुटनी' करीब 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी दुनियाभर में 7 करोड़ 66 लाख रुपये की कमाई की थी. 

पंजाबी भाषा में खूब गाए जाते हैं टप्पे

पंजाबी भाषा में टप्पे गाने का काफी चलन होता है. इन टप्पों के जरिए लोग एक दूसरे से बातें करते हैं, शादी ब्याह के माहौल में ये टप्पे रंग जमाने का काम करते हैं. लड़केवाले और लड़कीवाले एक दूसरे को छेड़ने के लिए ये छोटे छोटे टप्पे गाते हैं. हम आपको टप्पों के बारे में जानकारी इसलिए दे रहे हैं क्योंकि इस फिल्म का नाम 'नी मैं सस कुटनी' भी एक टप्पे से ही निकला है. इस तरह लोक भाषा से निकली एक लाइन इतनी मशहूर हुई कि एक फिल्म का नाम ही इस पर पड़ गया. 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में मुस्लिम एक्ट्रेस को हिंदू लड़के ने किया प्रपोज, मम्मी पापा बोले शो छोड़ दो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Songs, Punjabi Songs, Hindi News, Entertainment News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com