विक्की कौशल के दिल को छू लेने वाले शब्दों ने पंजाबी करण औजला को मुंबई में उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान इमोशनल कर दिया. विक्की ने कहा, "मुझे पता है तेरे मा-प्यो इत्थे ही आ (मुझे पता है तुम्हारे माता-पिता यहीं हैं)...." इसने औजला को बेहद इमोशनल कर दिया. करण औजला के मुंबई शो के दौरान विक्की कौशल और परिणीति चोपड़ा सिंगर के साथ मंच पर दिखाई दिए. कॉन्सर्ट का सबसे इमोशनल पल तब था जब विक्की ने पंजाबी सिंगर की तारीफ करने के लिए मंच संभाला और सिंगर की जमकर तारीफ की. यह मोमेंट काफी वायरल भी हुआ. उरी एक्टर ने करण के टैलेंट और डेडिकेशन की तारीफ की जिससे हिटमेकर की आंखों में आंसू आ गए.
कौशल ने कहा, "करण, मेरा भाई, उम्र में मुझसे थोड़ा छोटा है लेकिन उसने जिंदगी में मुझसे ज्यादा स्ट्रगल देखे हैं और इस आदमी ने जो स्ट्रगल किया है वह वास्तव में एक सितारे की तरह चमकने का हकदार है जैसे वह आज चमक रहा है और मुझे उस पर बहुत गर्व है. मुझे पता है तेरे मा-प्यो इत्थे ही आ. वे हमें आशीर्वाद दे रहे हैं वे हमें प्यार दे रहे हैं और मैं चाहता हूं कि आप जानें कि मुंबई आपसे प्यार करती है. पंजाब आपसे प्यार करता है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विक्की को देख कैटरीना-कैटरीना चिल्लाए लोग
विक्की और करण ने अपने हिट गाने “तौबा तौबा” पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर मंच पर धूम मचा दी. उनके साथ-साथ डांस के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं. इस इवेंट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विक्की स्टेज पर हैं और पब्लिक उन्हें देखकर कैटरीना कैटरीना चिल्ला रही है. सबकी आवाज इतनी तेज और नॉनस्टॉप है कि विक्की कुछ कह ही नहीं पाते और स्माइल करते रह जाते हैं.
औजला और परिणीति ने गाया चमकीला का गाना
करण औजला ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को भी मंच पर बुलाकर फैन्स को खुश कर दिया. इसके बाद दोनों ने दिग्गज पंजाबी कलाकार अमर सिंह चमकीला के सम्मान में उनकी फिल्म “चमकीला” का एक गाना परफॉर्म किया. दिवंगत गायक के बारे में बात करते हुए औजला ने कहा, “चमकीला के संगीत ने मेरे बचपन को आकार दिया, आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें उनका एक बड़ा योगदान है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं