Expend4bles Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की फिल्म जवान को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. वहीं जवान की टक्कर देने के लिए इस हफ्ते हॉलीवुड फिल्म एक्सपेंड4बल्स रिलीज हुई है. यह एक्सपेंडेबल्स सीरीज की चौथी फिल्म है. इस शुक्रवार को यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. अपने पहले ही दिन एक्सपेंड4बल्स ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. हालांकि फिल्म का कलेक्शन शाहरुख खान की जवान जितना तो नहीं लेकिन हॉलीवुड फिल्म होने के कारण एक्सपेंड4बल्स ने अच्छी शुरुआत की है.
इस फिल्म ने अपने पहले दिन भारत में 2 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. एक्सपेंड4बल्स ने यह कमाई अपनी सभी भाषाओं में की है. यह आकांड़े फिल्म के सुबह और दोपहर के शो के आधार पर हैं. हालांकि सटीक आंकड़े अभी आना बाकी हैं. भारत में एक्सपेंड4बल्स को चार भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु और तमिल में रिलीज किया गया है. इस फिल्म का निर्देशन "नीड फॉर स्पीड" और "हिडन स्ट्राइक" जैसी फिल्में बना चुके मशहूर डायरेक्टर स्कॉट वॉ ने किया है. एक्सपेंड4बल्स की खास बात यह है कि इसमें स्टैथम, स्टेलोन, ली क्रिसमस और बार्नी रॉस अपने किरदारों को दोहरा रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि एक्सपेंडेबल्स 4 में शामिल किए गए लोगों में एंडी गार्सिया, 50 सेंट, मेगन फॉक्स, टोनी जा, इको उवैस, जैकब स्किपियो और लेवी ट्रान शामिल हैं. मैक्स एडम्स ने फिल्म की पटकथा लिखी है, जिसका निर्माण एवी लर्नर, केविन किंग-टेम्पलटन, लेस वेल्डन, यारिव लर्नर और स्टैथम ने किया है. एक्सपेंड4बल्स हॉलीवुड सिनेमा की चर्चित फिल्म सीरीज में से एक हैं. जो अपने अलग एक्शन के लिए जानी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं