भोजपुरी फिल्मों की बात हो और आम्रपाली दुबे का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. उनकी फिल्मों में रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और सास-बहू की तगड़ी नोकझोंक का ऐसा तड़का देखने को मिलता है कि दर्शक आखिर तक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते. अगर आप भी बिना पैसे खर्च किए आम्रपाली दुबे की सुपरहिट फिल्में देखना चाहते हैं, तो अच्छी खबर है. उनकी कई पॉपुलर फिल्में यूट्यूब पर फ्री में मौजूद हैं. अगर वीकेंड पर एंटरटेनमेंट का प्लान है, तो ये 5 फिल्में आपकी बिंज वॉच लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
चतुर बहुरिया
अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली फिल्में पसंद हैं, तो चतुर बहुरिया अच्छा ऑप्शन है. इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ ध्रेता वर्मा, रंभा साहनी और अयाज खान भी नजर आते हैं. कहानी में परिवार का ड्रामा भी है और ऐसे मजेदार सीन भी हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए.
सास बहू यमराज
सास बहू यमराज अपने नाम की तरह ही अलग अंदाज की फिल्म है. इसमें आम्रपाली दुबे के साथ विक्रांत मैसी और समर्थ चतुर्वेदी भी अहम रोल में हैं. सास-बहू की नोकझोंक और कहानी में आने वाले ट्विस्ट इसे आखिर तक दिलचस्प बनाए रखते हैं. इस फिल्म को यूट्यूब के साथ जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.
बहू का संघर्ष
अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें दिल छू लेने वाली कहानी भी हो, तो बहू का संघर्ष देख सकते हैं. इसमें आम्रपाली दुबे और मनु कृष्णा की जोड़ी नजर आती है. फिल्म में एक बहू की जिंदगी के उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं, लेकिन बीच-बीच में कॉमेडी का तड़का भी एंटरटेनमेंट बनाए रखता है.
बीवी का गुलाम
बीवी का गुलाम में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की हिट केमिस्ट्री देखने को मिलती है. फिल्म में रोमांस के साथ भरपूर कॉमेडी भी है. यही वजह है कि ये फिल्म आज भी भोजपुरी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है.
मेहनत की रोटी
अगर आप फैमिली के साथ बैठकर कोई अच्छी भोजपुरी फिल्म देखना चाहते हैं, तो मेहनत की रोटी बढ़िया ऑप्शन हो सकती है. इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव लीड रोल में हैं. रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला और आज भी इसे यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें; 'गाली मत दो इतने अच्छे पति देव मिले हैं...': पत्नी सुनीता आहूजा के साथ विवाद पर पूनम पांडे ने कही बड़ी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं