विज्ञापन

गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी ने कॉपी किया आनंद बक्शी के सिगरेट पीने का स्टाइल, फिल्म से क्या है इनका कनेक्शन?

इमरान हाशमी 'गनमास्टर जी9' के साथ 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनके सिगरेट पीने के अंदाज के पीछे एक खास कहानी है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य दत्त ने खुद इसके बारे में जानकारी दी.

गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी ने कॉपी किया आनंद बक्शी के सिगरेट पीने का स्टाइल, फिल्म से क्या है इनका कनेक्शन?
इमरान हाशमी बहुत जल्द गनमास्टर जी9 के साथ पर्दे पर आ रहे हैं
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्मों में छोटी-छोटी बातें ही किसी किरदार या कहानी को दिलचस्प बनाती हैं और फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने लायक बनाती हैं. जब इमरान हाशमी ने आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गनमास्टर G9' में मशहूर गीतकार आनंद बख्शी के खास अंदाज में सिगरेट पीने की नकल की, तो यह सिर्फ किरदार की एक डिटेल नहीं थी. यह उससे कहीं ज्यादा पर्सनल बात थी. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य ने बताया कि यह उनके दादाजी को ट्रिब्यूट देने का उनका तरीका था. उन्होंने इमरान से कहा कि वे इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में बख्शी के खास अंदाज में सिगरेट पिएं.

आनंद बख्शी का आदित्य की जिंदगी में एक अहम रोल था. उन्होंने अपने पोते को फिल्ममेकिंग में आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा दिया और जब आदित्य ने सिनेमा की दुनिया में दिलचस्पी दिखाई, तो उन्होंने उन्हें महेश भट्ट से मिलने की सलाह भी दी. मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य ने बताया, "मेरे दादाजी एक खास तरीके से सिगरेट पीते थे. मैंने इमरान से कहा कि उन्हें भी वैसे ही सिगरेट पीनी चाहिए."

Latest and Breaking News on NDTV

आदित्य ने याद करते हुए बताया कि जब वह आनंद बख्शी के पास गए और सिनेमा में अपनी दिलचस्पी के बारे में बताया, तो उनके दादाजी ने उनकी बात सुनी और उनका हौसला बढ़ाया. "जब मैंने अपने दादाजी से कहा कि मैं फिल्में बनाना चाहता हूं, तो उन्होंने इसे महज एक चलता फिरता खयाल समझकर नजरअंदाज नहीं किया. बल्कि उन्होंने मेरा टेस्ट लिया. उन्होंने मुझे एक कहानी सुनाने के लिए कहा, मेरी बात सुनी और फिर मुझे महेश भट्ट से मिलने के लिए कहा. यह जानने का उनका अपना तरीका था कि क्या मैं सिनेमा को लेकर वाकई गंभीर हूं."

'गनमास्टर G9' एक एक्शन-रोमांस फिल्म है जिसमें इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं. इमरान एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब एक माफिया सिंडिकेट उसे अपना निशाना बनाता है. इसके बाद उसे अपनी जान को खतरा पहुंचाने वालों का सामना करते हुए अपने प्यार के लिए लड़ना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection Day 53: फिल्म पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, कमाई 400 करोड़ पार

फिल्ममेकिंग के अपने नजरिए के बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा, "सिनेमा दिखाने का मेरा तरीका यह है कि मैं आम जिंदगी से हटकर कुछ बड़ा और ग्रैंड दिखाता हूं. यह असलियत नहीं होती क्योंकि मैं कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं बना रहा हूं या असलियत दिखाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन जब आप इसे देखते हैं तो इसमें 'स्क्रीन लॉजिक' होना चाहिए. मुझे स्क्रीन पर ही सारे सवालों के जवाब देने होते हैं." यह प्रोजेक्ट आशिक बनाया आपने और दिल दिया है के बाद इमरान हाशमी और आदित्य दत्त का रीयूनियन भी है. गनमास्टर जी9 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gunmaaster G9, Emraan Hashmi, Aditya Datt, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com