एकता आर कपूर और अनुराग कश्यप की दोबारा ने फैंटासिया फिल्म फेस्टिवल, लंदन फिल्म फेस्टिवल के बाद अब मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में से एक है, उसमें ओपनिंग करके एक बार फिर अपनी कामयाबी का परचम लहराया है. हालांकि यह दोबारा की टीम के लिए एक अहम मील के पत्थर की तरह है, लेकिन वहीं हमारे देश और उत्सुक दर्शकों के लिए यह एक और बड़ा मोड़ है जो सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
महामारी के बाद मुश्किल से ही कोई फिल्ममेकर अपनी कंटेंट ड्रिवन फिल्म के जरिए दर्शकों के दिमाग पर राज कर पाया है, लेकिन वहीं बात करें दोबारा की तो इस फिल्म ने वर्ल्ड ऑडियंस को केटर करने के बाद अब अपनी न्यू एज स्टोरीलाइन के साथ इंडियन ऑडियंस को लुभाने के लिए तैयार है. फिल्म को हर बार एक नए फिल्म फेस्टिवल में तारीफ, स्टैंडिंग ओवेशन और शानदार समीक्षा मिली है.
दोबारा के साथ काफी लंबे समय के बाद फिल्ममेकर अनुराग कश्यप वापसी कर रहें है जो फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा रहा है. वहीं हाल में रिलीज हुए फिल्म के दिलचस्प ट्रेलर को हर तरफ से खूब प्यार मिल रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म प्रशंसित निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर और एकता आर कपूर की कल्ट मूवीज द्वारा निर्मित है, जो बालाजी टेलीफिल्म्स और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस (एथेना) के तहत एक नई विंग है. फिल्म 19 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं