विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी से बताया तीसरी शादी का प्लान, एज शेमिंग होने पर हुए इमोशनल 

अनुराग कश्यप 30 साल छोटी शुभ्रा गुप्ता को डेट कर रहे हैं, जिनसे शादी और एज शेमिंग को लेकर ट्रोल होने पर उन्होंने रिएक्शन दिया. 

अनुराग कश्यप ने 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी से बताया तीसरी शादी का प्लान, एज शेमिंग होने पर हुए इमोशनल 
अनुराग कश्यप ने गर्लफ्रेंड से तीसरी शादी पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि शुभ्रा शेट्टी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, दोनों के बीच 20 साल का उम्र का फासला है. इसके चलते उन्होंने एज शेमिंग का सामना किया. लेकिन अब उन्होंने हाल ही में जैनिस सीक्वेरा के साथ बातचीत में शुभ्रा और अनुराग कश्यप ने अपने रिलेशनशिप पर बात की और उम्र के अंतर की वजह से उन्हें जिस तरह की लोगों की बातों का सामना करना पड़ा. शादी के प्लान पर अनुराग कश्यप ने खुलासा किया कि शुभ्रा शादी में विश्वास नहीं रखती. 

अनुराग कश्यप ने शादी पर कही ये बात

उन्होंने कहा, “मैं उसके साथ बहुत खुश हूं.  मैं उसके साथ रहना चाहता हूं. इसलिए, इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं करूंगा. जिंदगी में बहुत कुछ है. एक बूढ़े आदमी की क्या इनसिक्योरिटी हो सकती है? मैं इतना सेहतमंद रहना चाहता हूं कि जिन लोगों से मैं प्यार करता हूं, उनसे ज्यादा जी सकूं. क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उसके बाद क्या होगा? दुनिया का दस्तूर ही ऐसा है. इसलिए मैं इस बारे में बहुत सोचता हूं. लेकिन मेरी बात यह है कि जब तक हमें वह मिल गया है जो अभी मिला है, मैं किसी भी चीज से खुश हूं. मैं इसे खोना नहीं चाहता.”

ये भी पढ़ें- प्रोड्यूसर होने के बावजूद क्यों राम नहीं रावण बने यश? रामायणम् के 4000 करोड़ बजट का खोला राज

शुभ्रा गुप्ता ने बताया कि वह और अनुराग अपने हनीमून वाले दौर में थे और एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे. तभी बातों-बातों में उसने कहा कि प्यार में पड़ना उसकी 'बकेट लिस्ट' में शामिल था और इसे अनुभव करने के बाद वह खुशी-खुशी मर सकती है. यह सुनकर अनुराग इमोशनल हो जाते हैं और  एज शेमिंग पर ट्रोल होने पर कहा, "हमारे बीच भी ऐसे पल आए हैं. हम थोड़े असहज महसूस करते थे. मैं ज्यादा असहज महसूस करता था और सिर्फ असहज ही नहीं, एक समय तो मैं इतना ज्यादा अनकम्फरटेबल हो गया था कि मैं इस बात को नजरअंदाज करने की पूरी कोशिश कर रहा था. ऐसा इसलिए था क्योंकि उनके चेहरे से उनकी उम्र का पता नहीं चलता. वह आज भी वैसी ही दिखती हैं. वह अपनी उम्र की नहीं लगतीं. तो बात यह है कि जैसे-जैसे मैं बड़ा होता गया और वह वैसी ही दिखती रहीं, तब मुझे थोड़ी असहजता महसूस होने लगी."

20 साल का है उम्र का फासला

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अनुराग कश्यप 53 साल के हैं, जबकि शुभ्रा ने बताया कि वह 30s में हैं. शुभ्रा की बात करें तो वो अनुराग की प्रोडक्शन कंपनी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुभ्रा शेट्टी ने काम किया. 2015 में वह अनुराग कश्यप के साथ फोटो क्लिप हुई. लेकिन 2018 में एक इंटरव्यू ने कबूल किया कि वह रिलेशनशिप में हैं. हालांकि अनुराग कश्यप की शादी एडिटर आरती बजाज से हुई थी. वहीं 2009 में कपल की 6 साल की शादी खत्म हो गई. जबकि कपल की बेटी आलिया कश्यप है. अनुराग ने कल्कि कोचलिन को डेट किया और 2011 में शादी की. लेकिन चार साल बाद दोनों की शादी टूट गई. 

ये भी पढ़ें- अवधी भाषा का ठेठ देहाती गीत, 44 साल बाद भी हेमलता बाली की आवाज देती है सुकून, बना हिंदी सिनेमा कल्ट क्लासिक गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Anurag Kashyap Girlfriend, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com