विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: दृश्यम 3 के तूफान ने हनुमान अंश को पछाड़ा, दूसरे वीकेंड पहुंची 500 करोड़ के इतने करीब

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की दृश्यम 3 संडे को 10वें दिन के कलेक्शन के साथ 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है. वहीं हनुमान अंश को पछाड़कर 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: दृश्यम 3 के तूफान ने हनुमान अंश को पछाड़ा, दूसरे वीकेंड पहुंची 500 करोड़ के इतने करीब
Drishyam 3 vs Hanuman Ansh Collection: हनुमान अंश को दृश्यम 3 ने पछाड़ा
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की दृश्यम 3 द कन्क्लूजन 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं दूसरे वीकेंड के साथ 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है. इसी के साथ दृश्यम 3 ने नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को भी पछाड़ दिया है, जिसने 2 करोड़ के बजट में 400 करोड़ का कलेक्शन 66 दिनों में हासिल किया था. वहीं दृश्यम 3 भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा और वर्ल्डवाइड 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसके बाद अब अगला स्टॉप 500 करोड़ है. ध्यान रहे कि हनुमान अंश 9 अक्टूबर को तेलुगू में वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है, जिसके चलते फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि दृश्यम 3 और हनुमान अंश का मुकाबला कहां तक पहुंचेगा यह देखने लायक होगा. 

दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 

सैकनिल्क के अनुसार, 10वें दिन दृश्यम 3 द कन्क्लूजन ने 14,872 शोज से 23 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद भारत में 371.40 करोड़ ग्रॉस और 309.50 करोड़ नेट कलेक्शन हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई संडे को 6 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन के साथ 109 करोड़ तक जा पहुंची है, जिसके बाद 480.40 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है, जिसके चलते हनुमान अंश को दृश्यम 3 ने 10 दिनों की कमाई के साथ पछाड़ दिया है. 

यह भी पढ़ें | Hanuman Ansh पर नीम करोली बाबा की कृपा, हिंदी ही नहीं तेलुगू में भी बंपर कमाई, जानें 65 दिनों का कलेक्शन 

हनुमान अंश को दृश्यम 3 ने पछाड़ा

हनुमान अंश ने 66वें दिन 2.80 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया, जिसमें हिंदी में 1.55 करोड़ और तेलुगू में 1.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने 2,775 शोज से हासिल की. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 334.48 करोड़ और ग्रॉस 394.92 करोड़ जा पहुंची है. वहीं 20 लाख संडे को ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म ने 40.45 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद वर्ल्डवाइड फिल्म ने 435.37 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि दृश्यम 3 ने 480 करोड़ की कमाई 10 दिनों में हासिल की है. 

2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं दृश्यम 3

10 दिनों की कमाई के साथ दृश्यम 3 तीसरे से दूसरे स्पॉट पर आ गई है 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में. जबकि पहले नंबर पर धुरंधर 2 द रिवेज है, जिसने 1852.44 करोड़ की कमाई हासिल की थी. तीसरे नंबर पर बॉर्डर 2 है, जिसने 464 करोड़ की कमाई हासिल की थी. वहीं हनुमान अंश चौथे नंबर पर है, जिसने 66 दिनों में 431 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है.  

यह भी पढ़ें | नवजोत सिंह सिद्धू ने न्यू बॉर्न पोती के वेलकम के लिए अमृतसर वाला करोड़ों का घर, दिखाई चांदी के शिवलिंग की झलक 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Hanuman Ansh, Drishyam 3 Box Office, Hanuman Ansh Collection, Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com