विज्ञापन

Hanuman Ansh पर नीम करोली बाबा की कृपा, हिंदी ही नहीं तेलुगू में भी बंपर कमाई, जानें 65 दिनों का कलेक्शन 

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 65: नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है, जिसने 65वें दिन भी 2 करोड़ के बजट से ज्यादा कमाई वसूली है. 

Hanuman Ansh पर नीम करोली बाबा की कृपा, हिंदी ही नहीं तेलुगू में भी बंपर कमाई, जानें 65 दिनों का कलेक्शन 
Hanuman Ansh Collection Day 65 नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश का 65 दिनों कलेक्शन 
नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 65: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. वहीं जहां अजय देवगन की दृश्यम 3 की कमाई से यह तूफान जहां थोड़ा शांत हुआ था तो वहीं अब तेलुगू भाषा में वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है. इसी का असर है कि 65वें दिन हनुमान अंश पर नीम करोली बाबा की कृपा पड़ी है, जिसने बजट से ज्यादा की कमाई 65वें दिन हासिल की है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. वहीं संडे को यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है, जो कि 500 करोड़ की ओर बढ़ चुका है. 

हनुमान अंश का 65वें दिन कलेक्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, हनुमान अंश ने 65वें दिन 2.45 करोड़ की कमाई 2,773 शोज से हासिल की है, जिसमें हिंदी में 1,589 शोज से 1.20 करोड़ और दूसरे दिन तेलुगू भाषा में 1,184 शोज से 1.25 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसके बाद भारत में नेट 331.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 391.60 करोड़ हुआ है. 

ओवरसीज की बात करें तो 20 लाख की कमाई ने 65वें दिन हासिल की, जिसके बाद ओवरसीज ग्रॉस 40.25 करोड़ कलेक्शन हुआ है. इसके चलते वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 431.85 करोड़ तक पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें- नवरात्रि का पहला दिन, 30 साल पुराना गाना भर देगा जोश, मां शेरावाली के भक्त बने अक्षय कुमार, सोनू निगम की आवाज ने बनाया कल्ट

10 लाख ओपनिंग से 400 करोड़ पार हनुमान अंश का कलेक्शन

हनुमान अंश ने 10 लाख की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर हासिल की थी, जिसने तीसरे हफ्ते में ऐसी रफ्तार पकड़ी की 2 करोड़ बजट का कई गुना प्रॉफिट अपने नाम कर लिया. वहीं नौ हफ्तों की कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते हनुमान अंश ने 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते यह कमाई 40 लाख पर पहुंची. इसके बाद तीसरे हफ्ते 10,40 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. चौथे हफ्ते 61 करोड़, पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़, छठे हफ्ते 80.25 करोड़, सातवें हफ्ते 44.80 करोड़, आठवे हफ्ते 29.20 करोड़ और नौंवे हफ्ते 10.60 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. 

हनुमान अंश के बारे में 

नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश का निर्देशन डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया है. फिल्म में लीड रोल में शोभिनव सत्य, चंदन आनंद, हनी बक्शी और पूर्णीमा तिवारी लीड रोल में हैं. वहीं 7 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में फिल्म चल रही है. 

ये भी पढ़ें- जया बच्चन ने प्रोड्यूस किया था दूरदर्शन का ये पॉपुलर शो, बॉलीवुड के 9 जाने माने चेहरे आए थे नजर, अमीर परिवार की अनोखी कहानी ने खूब हंसाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Box Office, Neem Karoli Baba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com