Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा देशमुख स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म गनमास्टर जी9 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म सैटरडे को किया. फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई हासिल की और सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजीटिव रिव्यू मिले, जिसने फैंस का ध्यान खींचा और दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. वहीं IMDb पर 9.4 रेटिंग मिली. आइए आपको बताते हैं इमरान हाशमी की फिल्म ने दो दिनों में भारत में कितनी कमाई हासिल कर ली है.
गनमास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन गनमास्टर जी9 ने 3.65 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. इसके बाद दूसरे दिन 7,591 शोज के साथ 4.35 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. इसके बाद इंडिया नेट कलेक्शन 9.50 करोड़ और 9.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हुआ. इसके बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10.30 करोड़ का था.
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र राखी का 56 साल पुराना रोमांटिक गाना, सितारों से सजाया घर आंगन, लता-रफी की आवाज में सदाबहार
IMDb पर मिली 9.4 रेटिंग
फिल्म को IMDb पर भी शानदार रिएक्शन मिला. दर्शकों की रेटिंग के आधार पर फिल्म को 9.4 की दमदार रेटिंग दी गई है, जिसके चलते फिल्म को और भी ज्यादा प्यार मिल रहा है.
गनमास्टर जी9 के बारे में
'Gunmaaster G9' की कहानी में एक्शन, रोमांच और सस्पेंस का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है, जिसका डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है. वहीं सरीम मोमिन और जुनैद वासी ने कहानी लिखी है. फिल्म में इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख के अलावा अपारशक्ति खुराना लीड रोल में थे. वहीं गाने हिमेश रेशमिया ने कंपोज किए थे.
ये भी पढ़ें- 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया गाना, करता है इश्क को सलाम, शादी हो या पार्टी का है रोमांटिक एंथम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं