फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या और सुपरस्टार सलमान खान की जोड़ी जब भी एक साथ आई हैं धमाल हुआ है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया है. मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, जैसी हिट फिल्में इसका उदाहरण हैं. हालांकि साल 2006 में आई फिल्म विवाह में सूरज बड़जात्या ने सलमान को कास्ट नहीं किया. इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा हाल ही में सूरज बड़जात्या ने किया है. डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में सूरज बड़जात्या ने बताया कि उन्होंने सलमान के बजाय शाहिद को क्यों चुना.
उन्होंने कहा, "मैं प्रेम की दीवानी हूं के फ्लॉप होने के बाद, सलमान ने फोन किया और कहा 'चलो कुछ काम करते हैं'. लेकिन उस समय, मेरे पास सलमान के लिए कोई कहानी नहीं थी और यह (विवाह) एक ऐसी कहानी थी जो मेरे पिता ने मुझे दी थी." अपने शुरुआती सालों से ही सूरज ने तय कर लिया था कि वह अपने करियर में "समझौता नहीं करेंगे".
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये थी सलमान को ना कास्ट करने की वजह
सूरज बड़जात्या ने आगे कहा, "जब मैंने तय किया कि मैं विवाह बनाना चाहता हूं, तो मुझे पता था कि सलमान यहां फिट नहीं होंगे क्योंकि वे एक बड़े स्टार थे... इसमें मासूमियत चाहिए, उम्र चाहिए और उम्र तो किसी की रुकेगी नहीं. तो फिर ये शाहिद और अमृता की कास्टिंग हुई."
फिल्कीम ने थी बंपर कमाई
बता दें कि विवाह नवंबर 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को मिली-जुली समीक्षा मिली, लेकिन दर्शकों के अच्छे रिस्पांस फिल्म विवाह को ब्लॉकबस्टर बना दिया. 8 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी इस फिल्म ने 53 करोड़ रुपये कमाए. सूरज बड़जात्या जल्द ही ‘बड़ा नाम करेंगे' सीरीज के साथ ओटीटी की दुनिया में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. शो का प्रीमियर सोनी लिव पर होगा और एपिसोड 7 फरवरी को लाइव होंगे. फिल्म के मोर्चे पर, सूरज की आखिरी निर्देशित फिल्म ऊंचाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं