फिल्म हनुमान अंश नया रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ रही है. इस फिल्म ने काफी बड़ी फिल्मों को पीछे कर दिया है. दशकों में भी फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है. फिल्म की कास्ट भी प्रमोशन जोरों शोरों से कर रही है. हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की जुबान पर है और आम लोगों के अलावा बॉलीवुड गलियारे में भी इस फिल्म को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखते हुए नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर चंद्रकांत सिंह ने भी फिल्म हनुमान अंश को लेकर अपनी राय रखी और बाबा का चमत्कार बताया.
फिल्म में एक्स्ट्राऑर्डिनरी कुछ नहीं
जब डायरेक्टर चंद्रकांत सिंह से पूछा गया कि फिल्म हनुमान अंश एक नया रिकॉर्ड बना रही है, आपको क्या लगता है कि अब स्टार कास्ट से ज्यादा कंटेंट जरूरी हो गया है क्या? इस बात पर डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म हनुमान अंश की सफलता को मैं कंटेंट से ज्यादा चमत्कार कहूंगा. जैसे 50 साल पहले फिल्म संतोषी माता आई थी. फिल्म पर बाबा का चमत्कार है. वैसे इस फिल्म में कुछ एक्स्ट्राऑर्डिनरी भी नहीं है. बस फिल्म पर बाबा का आशीर्वाद है, इसलिए सफल हो गई. अब ऐसी फिल्म कोई 50 साल बाद आएगी. मैं इतना कह सकता हूं कि कंटेंट 'किंग' नहीं 'किंगडम' हो चुका है. अगर आप अच्छा सिनेमा बनाओगे, अगर आप अच्छा काम करोगे तो फिल्म जरूर चलेगी. मेरा मानना है कि हर 30 सालों में जो लोग जमे हुए थे, फिर बड़ा बदलाव आता है. जैसे आप 80 के दशक में अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे, तमाम बड़े एक्टर्स आए. जिनमें बाद सलमान खान, अनिल कपूर जैसे तमाम एक्टर्स आए. अब साल 2026 चल रहा है और अब साइकिल चेंज हो रहा है. हर आदमी की एक समय होता है. मैं अभी एक सीरीज बना रहा हूं, उसमें भी मैंने सनी सिंह जैसे नए एक्टर को लिया है.
अभी तक का कलेक्शन
अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 393 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 52 दिन हो चुके हैं. दशकों में भी इस फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती हुए नजर आ रही है. लोग यह भी उम्मीद जता रहे हैं जाता रहे हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी इतनी जल्दी नहीं रुकेगा. फिल्म अभी और आगे भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म को हर तरीके से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं. आम लोगों के अलावा राजनेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी फिल्म की खुलकर चर्चा कर चुके हैं. सेलिब्रिटीज में वरुण धवन जैसे तमाम बड़े दिग्गज एक्टर्स फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. फिल्म की कास्ट में भी सफलता को लेकर काफी अच्छा क्रेज देखा जा रहा है. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां तक पहुंचता है. उसके लिए आपको अभी थोड़ा सा इंतजार करना होगा.
एक्टर ने सुनाया था किस्सा
फिल्म हनुमान अंश में अहम किरदार करने वाले एक्टर चंदन आनंद ने बताया कि फिल्म के शूट के दौरान बंदर आ जाते थे और इससे पहले बंदरों को उस क्षेत्र में कभी देखा नहीं था. इसके अलावा उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के शुरुआत में रोज़ हनुमान चालीसा से होती थी. इसके अलावा फिल्म के सेट पर रोज हनुमान जी का पाठ भी होता था. चंदन के अलावा दूसरी कास्ट भी बाबा के चमत्कार का जिक्र कर चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं