हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों का जिक्र होता है तो शोले के बिना पूरा नहीं होता. इस ब्लॉक बस्टर फिल्म ने दर्शकों के दिलों में वो छाप छोड़ी कि दोबारा कोई दूसरी फिल्म शोले के मुकाम तक नहीं पहुंची. आज चाहे कितने हाईटेक विलेन आ जाएं लेकिन गब्बर के आतंक और अंदाज के सामने कोई नहीं टिकता. इस फिल्म का एक एक सीन खास है...और ऐसे कई सवाल हैं जो कई दफा जहन में आते हैं. अब जिन्होंने फिल्म देखी है वो तो खुद को जानकार कह सकते हैं...लेकिन हमारे बीच एक जनरेशन ऐसी भी है जिसने ठाकुर, गब्बर, बसंती, जय और वीरू को केवल मीम्स के जरिए ही जाना है...तो बस उन्हीं के लिए और उन लोगों के लिए हम आज आपको ठाकुर के हाथ गंवाने का किस्सा बताने वाले हैं.
कैसे कटे थे हाथ ?
ठाकुर का नाम लेते ही दिमाग में बस एक ही इमेज आती है. सफेद कुर्ता पायजामा पहने एक आदमी जिसके कंधे पर शॉल लटकी हुई है. फिल्म में दिखाया गया कि गब्बर ने उसके हाथ काटे थे...लेकिन ऐसी नौबत आई क्यों ? दरअसल अपने ठाकुर साहब पुलिस की नौकरी करते थे. इसी दौरान एक बार वो गब्बर के पीछे लग गए थे. गांववालों को उसके आतंक से बचाने के लिए ठाकुर...गब्बर के पीछे दौड़ा. आगे गब्बर...पीछे ठाकुर...घोड़े पर एक शानदार चेजिंग सीन...गब्बर चालाकी करता है लेकिन ठाकुर उसे पकड़ने में कामयाब होता है...घोड़े पर बैठा ठाकुर अपने हाथ से गब्बर की गर्दन को दबोचता है और कहता है...ये हाथ नहीं फांसी का फंदा है गब्बर.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अगले सीन में गब्बर को कोर्ट में दिखाया जाता है. जज गब्बर को 20 साल की सजा सुनाता है और यहां से शुरू होती है दुश्मनी और बदले की आग. अब एक तरफ गब्बर को जेल पहुंचाकर ठाकुर छु्ट्टी पर जाने की तैयारी में था वहीं गब्बर जेल से भागकर सीधे उसके घर पहुंचता है और पूरे परिवार को मौत के घाट उतार देता है. ठाकुर घर पहुंचता है तो उसके सिर पर खून सवार हो जाता है.
वो गब्बर से बदला लेने के लिए उसके अड्डे पर पहुंचता है...लेकिन गब्बर की टीम बड़ी थी. वो मिलकर गब्बर के हाथ बांध देते हैं...और फिर आता है वो आइकॉनिक सीन. गब्बर हाथ में दो तलवार लिए ठाकुर की तरफ बढ़ता है और कहता है...ये हाथ हमको देदे ठाकुर...ठाकुर चिल्लाता है नहीं..नहीं...और गब्बर बेरहमी से उसके दोनों हाथ काट देता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं