विज्ञापन

'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर को पसंद आई 'हनुमान अंश’, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का बढ़ाया हौसला, पोस्ट में कही ये बात

फिल्ममेकर आदित्य धर ने आध्यात्मिक ड्रामा 'हनुमान अंश' को पसंद करते हुए, अपना समर्थन दिया है. उन्होंने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की सराहना की है.

'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर को पसंद आई 'हनुमान अंश’, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी का बढ़ाया हौसला, पोस्ट में कही ये बात
'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर को पसंद आई 'हनुमान अंश’
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर आदित्य धर ने आध्यात्मिक ड्रामा 'हनुमान अंश' को पसंद करते हुए, अपना समर्थन दिया है. उन्होंने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की सराहना की है. आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें शोभिनाव सत्या नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी को भी टैग किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन   

अपने समर्थन और प्रशंसा को व्यक्त करते हुए आदित्य धर ने पोस्ट के साथ ‘ॐ' का प्रतीक, हाथ जोड़ने वाली इमोजी और लाल दिल की इमोजी भी साझा की है. उनका यह भावपूर्ण संदेश साफ तौर पर फिल्म और उसकी टीम के प्रति उनके सम्मान और शुभकामनाओं को दर्शा रहा है.

फिलहाल सोशल मीडिया पर आदित्य धर का यह पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है. उनके फैंस 'हनुमान अंश' और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के लिए उनके समर्थन की सराहना कर रहे हैं. इसी के साथ फिल्म को मिल रहा यह उत्साह और उद्योग जगत से मिला समर्थन दर्शकों के बीच इसकी चर्चा को और बढ़ा रहा है.

यह भी पढ़ें-' करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड 

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित, लिखित और निर्मित फिल्म प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है. इस फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद और पूर्णिमा तिवारी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.

बेहद कम बजट (लगभग 2 करोड़ रुपये) में बनी इस फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में कम कमाई के बाद बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Dhar,  Hanuman Ansh,  Hanuman Ansh Box Office,  Hanuman Ansh Story, Hanuman Ansh 1.8 Crore Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com