विज्ञापन

क्या 'हनुमान अंश' के सिक्वल में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और जूलिया रॉबर्ट्स आएंगे नजर, नीम करौली बाबा के भक्तों पर प्रोड्यूसर का खुलासा

'हनुमान अंश' को लेकर लोग सोच रहे थे कि क्या बाबा के मशहूर फॉलोअर्स अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और जूलिया रॉबर्ट्स इसके सीक्वल में नजर आएंगे. अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इस बारे में बात की है.

क्या 'हनुमान अंश' के सिक्वल में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और जूलिया रॉबर्ट्स आएंगे नजर, नीम करौली बाबा के भक्तों पर प्रोड्यूसर का खुलासा
'हनुमान अंश' के सिक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का खुलासा
नई दिल्ली:

'हनुमान अंश' इस साल की सरप्राइज हिट रही है. विशाल चतुर्वेदी की लिखी, डायरेक्ट की गई और प्रोड्यूस की गई यह फिल्म नीम करौली बाबा की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म की सफलता के बाद से ही लोग सोच रहे थे कि क्या बाबा के मशहूर फॉलोअर्स अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और जूलिया रॉबर्ट्स इसके सीक्वल में नजर आएंगे. अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इस बारे में बात की.

क्या 'हनुमान अंश' के सीक्वल में मशहूर हस्तियां कैमियो करेंगी?
नम्रता ने 'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हुए बताया कि 'हनुमान अंश' को विशाल की किताब 'डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ' पर आधारित एक ट्रिलॉजी (तीन फिल्मों की सीरीज) के तौर पर प्लान किया गया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या बाबा के मशहूर भक्त अनुष्का, विराट या जूलिया सीक्वल में नजर आएंगे, तो प्रोड्यूसर ने कहा, "मैंने उनमें से कुछ से संपर्क किया है. उन्हें पहले से ही फिल्म के बारे में पता था."

यह भी पढ़ें- 12 की उम्र में लिखे फिल्मों के लिए गाने, 45 की उम्र में 17 की लड़की से शादी, पढ़ें 'आवाज के जादूगर' के दिलचस्प किस्से

नम्रता ने यह भी बताया कि 'हनुमान अंश' में नीम करौली बाबा के शुरुआती सालों से लेकर कैंची धाम तक के सफर पर फोकस किया गया है. उन्होंने कहा कि दूसरा पार्ट कैंची पर फोकस करेगा और तीसरा पार्ट इंटरनेशनल लेवल पर सेट होगा. उन्होंने कहा, "भारत में हजारों ऐसे भक्त हैं जिनकी जिंदगी को उन्होंने छुआ. कैंची की कहानी भारतीय भक्तों के बारे में है. तीसरी फिल्म इस बात पर फोकस करेगी कि कैसे उन्होंने विदेशियों - चाहे वो स्टीव जॉब्स हों, मार्क जकरबर्ग हों, ट्विटर के फाउंडर जैक डॉर्सी हों, जूलिया रॉबर्ट्स हों. उनमें अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करके भारत को ग्लोबल मैप पर जगह दिलाई. हालांकि, हम इस पर बाद में तीसरे पार्ट में बात करेंगे."

'हनुमान अंश' के बारे में
'हनुमान अंश' आजादी से पहले के भारत में लक्ष्मी नारायण के शुरुआती जीवन पर आधारित है. अपनी मां की मृत्यु के बाद वे ईश्वर की खोज में घर छोड़ देते हैं. फिल्म में उत्तर भारत की उनकी यात्रा और नीम करौली बाबा के रूप में उनके बदलाव को दिखाया गया है. फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं. इसमें चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल, नेहा परांजपे, उदय सिंह राजपूत, पूर्णिमा तिवारी और गौतम त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं.

यह भी पढ़ें- सुरों की मल्लिका आशा भोसले का फैंस को तोहफा, आखिरी गाने में जिंदगी को लगाया गले, सुनते ही कर बैठेंगे प्यार

यह फिल्म कम बजट में बनी थी और 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. शुरुआत में भले ही इसने अच्छी कमाई नहीं की, लेकिन कुछ दिनों बाद लोगों की चर्चा (word of mouth) ने इसकी किस्मत बदल दी. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, 'हनुमान अंश' ने जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है. फिल्म को 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज किया गया था और इसके डिस्ट्रीब्यूशन का काम होम्बले फिल्म्स ने संभाला था.

हाल ही में फिल्म की टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली. इससे पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग में भाग लिया था और बाद में इसे सिनेमा देखने वालों के लिए एक  आध्यात्मिक फिल्म बताया था.

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani

Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh Sequel, Hanuman Ansh 1.8 Crore Budget, Hanuman Ansh 100 Crore, Neem Karoli Baba, Neem Karoli Baba Bollywood Celebs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com