बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. धर्मेंद्र की एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने भी ज्यादा इंटरेस्ट रखते हैं. धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी जिसकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहे. उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली थी. जिसकी वजह से बहुत कंट्रोवर्सी हुई थी लेकिन धर्मेंद्र आज भी अपने बच्चों से उतना ही प्यार करते हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है. धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के चार बच्चे हैं. जो अपनी-अपनी लाइफ में सेटल हैं. अब सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की फैमिली की पुरानी फोटो वायरल हो रही है. जिसमें वो सबके साथ स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं.
पहली पत्नी संग वायरल हुई फोटो
वायरल हो रही फोटो में धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश कौर और चारों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के दो बेटे सनी और बॉबी और दो बेटियां अजीता और विजेता हैं. उनकी फैमिली फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है और इस पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. फोटो में छोटे टोपी पहने सनी देओल दिखाई दे रहे हैं तो बॉबी देओल को पहचानना मुश्किल है. वहीं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साड़ी में वो किसी एक्ट्रेस ने कम नहीं लग रहीं.

धर्मेंद्र की फैमिली फोटो वायरल
फैंस बोले- कितनी स्वीट फैमिली है
धर्मेंद्र की फैमिली फोटो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- कितनी स्वीट फैमिली है. वहीं दूसरे ने लिखा- धरम पाजी और उनके परिवार की खुशी की कामना करते हैं. सभी की लंबी उम्र हो. बता दें कुछ समय पहले सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई थी. जिसमें पूरा देओल परिवार एक साथ आया था. धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ बच्चों को आशीर्वाद देते हुए तस्वीर खूब वायरल हुई थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं