- धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो एक बार से सोशल मीडिया पर वायरल
- धनाश्री वर्मा ने बादशाह के सॉन्ग 'ये लड़की पागल है 'पर किया डांस
- धनाश्री वर्मा ने नर्स वाले लुक में किया डांस
भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने हाल ही में मशहूर यूट्यूबर (Youtuber) और डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ सगाई कर ली है. धनाश्री वर्मा यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अलग पहचान बनाई है. युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की मंगनी की फोटो जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तब से धनाश्री के डांस वीडियो और फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं. हाल ही में धनाश्री का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में धनाश्री रैपर बादशाह के सॉन्ग 'ये लड़की पागल है' पर जबरदस्त डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो में सबसे खास चीज है धनाश्री का लुक, धनाश्री इसमें नर्स की ड्रेस में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. 'यह लड़की पागल है' गाने पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो युजवेंद्र (Yuzvendra Chahal) की होने वाली वाइफ अपने बेहतरीन डांस स्टेप्स से फैन्स के दिलों को जीत रही हैं. इस वीडियो में धनाश्री (Dhanashree Verma Videos) का यह स्टाइल काफी सुर्खियों में है.
इस वीडियो को शेयर करते हुए धनाश्री ने लिखा- अपने दोस्तों को टैग करें और हमें बताएं कि आपको कोरियोग्राफी कैसी लगी. बता दें कि वैसे तो यह वीडियो पुराना है लेकिन इस वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो को अब तक 1 लाख 69 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर हजार से ज्यादा कमेंट और लाइक्स आ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं