विज्ञापन

समीरा रेड्डी के गोवा वाले 3 मंजिला घर का इनसाइड वीडियो, 4000 स्क्वायर फीट में उगाए नारियल के चीकू,केले, नीम, एवाकाडो के पेड़ 

समीरा रेड्डी बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रही हैं, जिन्होंने अब फिल्मी दुनिया से दूर गोवा में अपनी जिंदगी बसाई है. जहां उनके घर में वह खेती भी करती हैं. 

समीरा रेड्डी के गोवा वाले 3 मंजिला घर का इनसाइड वीडियो, 4000 स्क्वायर फीट में उगाए नारियल के चीकू,केले, नीम, एवाकाडो के पेड़ 
समीरा रेड्डी के गोवा वाले घर का इनसाइड वीडियो, नीम, नारियल, चीकू के लगाए हैं पेड़
Instagram
नई दिल्ली:

समीरा रेड्डी मुंबई की चकाचौंध से दूर होकर गोवा में बस गई हैं. उनका 4000 स्क्वॉयर फीट में बना 3 मंजिला घर बेहद खूबसूरत है. यहां उन्होंने नारियल, नीम, काजू और केले के पेड़ लगाए हैं. जबकि वह घर में सब्जियां भी उगाती हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि समीरा रेड्डी बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. वह दे दना दन, मुसाफिर, रेस और मैंने दिल तुझको दिया जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. 

समीरा रेड्डी के घर का इनसाइड वीडियो 

पिछले दिनों फराह खान और अर्चना पूरन सिंह अपने व्लॉग में समीरा रेड्डी के घर की इनसाइड झलक दिखा चुकी हैं. समीरा ने होम टूर करवाते हुए बताया कि घर में उन्होंने बगीचे में फल, फूल और सब्जियां उगाई है. इसके अलावा उन्होंने नारियल, चीकू, सुपारी, केले और नीम के पेड़ भी उगाए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने पति और बच्चों के कमरे भी दिखाए. इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का 45 साल पुराना रोमांटिक गाना, किशोर कुमार और आशा भोसले ने बयां किया प्यार का मीठा दर्द

इंस्टाग्राम पर घर और गार्डन की दिखाती हैं झलक

व्लॉग के अलावा खुद समीरा रेड्डी इन्फ्लूएंसर बन चुकी हैं और अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए फैंस को अपने घर की झलक दिखाती रहती हैं, जो ऊंचे स्थानिय ट्रॉपिकल पेड़ों से घिरा हुआ है. चीकू, नारियल, काजू और नीम के अलावा एवाकाडो का भी पेड़ उन्होंने अपने गार्डन में लगाया है. हालांकि इस हरियाली में रहना समीरा रेड्डी के लिए आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि वह जब यहां रहने शुरुआत में आए तो  घर में सांप निकल गया, जिससे वह काफी डर गई थीं. हालांकि अब उन्हें और उनकी फैमिली को गोवा में रहने पसंद है. 

समीरा रेड्डी का परिवार

समीरा रेड्डी ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी, जो  कस्टम मोटरसाइकिल ब्रांड (Vardenchi Motorcycles) से जुड़े हैं. उन्होंने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से शादी की थी. उनके दो बच्चे हंस वर्दे और बेटी न्यारा वर्दे है. समीरा रेड्डी बॉलीवुड से दूर हैं और सोशल मीडिया पर कंटेंट शेयर करती रहती हैं. 

ये भी पढ़ें- 1022 एपिसोड वाला ये कॉमेडी सीरियल बना था घर-घर की पसंद, ‘भाबीजी घर पर हैं' के तिवारी जी ने निभाया था यादगार रोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sameera Reddy, Sameera Reddy Home Remedies, House Tour, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com