विज्ञापन

धनाश्री से तलाक के बाद 'सुसाइड' की सोच रहे थे युजवेंद्र चहल, आरजे महवश ने चौंकाने वाले खुलासे

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के लिंकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था हालांकि जल्द ही इनके बीच दूरियां दिखने लगीं. अब महवश ने अपने रिश्ते और युजवेंद्र के मेंटल स्टेट के बारे में कई बातें शेयर कीं.

धनाश्री से तलाक के बाद 'सुसाइड' की सोच रहे थे युजवेंद्र चहल, आरजे महवश ने चौंकाने वाले खुलासे
सुसाइड करने की सोचते थे युजवेंद्र!
Social Media
नई दिल्ली:

धनाश्री वर्मा से साथ तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश से जोड़ा गया. आरजे महवश उनके साथ करीब करीब हर मौके पर साथ रहीं. सोशल मीडिया से लेकर हर जगह वह युजवेंद्र के सपोर्ट में थीं. उनके इस रिश्ते को प्यार का नाम दिया गया. हालांकि वो खुद अब इसे दोस्ती बता रही हैं. बता दें कि जनवरी 2025 में दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. अब करीब चार महीने बाद महवश ने इस बारे में बात की. महवश ने पिंकविला के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते और दोस्ती के बारे में बात की. 

RJ महवश ने क्या कहा?

जब RJ महवश से सोशल मीडिया पर उनके और क्रिकेटर युजवेंद्र के एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे एक छोटी सी बात बताया. उन्होंने कहा, "लोगों की आदत होती है कि वे छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बना देते हैं. जब आप खुद इस दौर से गुजरते हैं तो यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं लगती. जैसे दो दोस्तों के बीच कोई बहस हो गई और उन्होंने एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो कर दिया और बात वहीं खत्म हो जाती है. असल में, जब आप दोस्तों के साथ बेझिझक होकर बेतुकी बातें कर सकते हैं तो आपको उनके लिए कोई मनमुटाव भी नहीं रखना चाहिए. इसलिए मैं हमेशा उनके लिए शुभकामनाएं दूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी. इसमें कोई इतनी बड़ी बात नहीं है."

सुसाइड करने की सोचते थे युजवेंद्र

क्या दोनों कभी सिर्फ दोस्त से बढ़कर भी कुछ थे? इस पर महवश ने जवाब दिया, "नहीं, ऐसा कभी नहीं था. मैं हमेशा उनकी एक बहुत अच्छी दोस्त रही हूं. उस समय (चहल के अलगाव के दौर में) उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी. उन्हें सुसाइडल विचार आ रहे थे. इसलिए हम सब बस इस बात पर ध्यान दे रहे थे कि वे ठीक रहें. उनका IPL सीजन अच्छे से निपट जाए. मैं एक सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ खड़ी रही. आगे भी हम हमेशा वैसे ही मिलेंगे जैसे पहले मिलते थे. मैं निडर होकर उनके साथ खड़ी रहूंगी."

यह भी पढ़ें: आश्रम की बबीता भाभी त्रिधा चौधरी ने सब के सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com