- धनाश्री वर्मा ने नोरा फतेही के 'कमरिया' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
- वीडियो में दिखा धनाश्री वर्मा का जबरदस्त अंदाज
- धनाश्री वर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जहां IPL 2020 में मैदान में अपनी गेंद से सबको घुमा रहे हैं तो वहीं उनकी मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने डांस से धमाल मचा रखा है. उनके डांस वीडियो और फोटो जमकर वायरल भी हो रहे हैं. ऐसा ही हाल धनाश्री वर्मा के एक और डांस वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, धनाश्री वर्मा का एक वीडियो सबका खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह नोरा फतेही के गाने 'कमरिया' सॉन्ग पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने पर थिरकते हुए धनाश्री वर्मा का डांस और उनकी एनर्जी वाकई तारीफ के लायक होती है. धनाश्री वर्मा का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक करीब 19 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के इस वीडियो में उनका डांस देख फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. यू-ट्यूबर धनाश्री वर्मा के कमरिया सॉन्ग पर डांस मूव और स्टेप काफी जबरदस्त लग रहे हैं. उनके डांस को देख हर कोई उन्हें जबरदस्त और शानदार बता रहा है. वीडियो में धनाश्री ब्लैक टाइट्स, ब्लैक टीशर्ट और रेड कैप में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धनाश्री वर्मा का वीडियो इस कदर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो. इससे पहले भी कई वीडियो एक्ट्रेस के सुर्खियों में रह चुके हैं.
बता दें, धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) मशहूर यूट्यूबर के साथ एक बेहतरीन डांसर हैं. धनाश्री वर्मा यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अलग ही पहचान बनाई है. धनाश्री वर्मा के डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में उनकी भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से सगाई हुई है, जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. दोनों अकसर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की फोटो और वीडियो पर कमेंट करते हुए नजर आते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं