4000 करोड़ की रामायणम् इस साल दिवाली पर दर्शकों के बीच में आने वाली है. इस फिल्म को नीतीश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. ऐसा पहली बार होगा, जब दर्शक रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखेंगे. इस फिल्म को लेकर काफी तरीके की बातें होना भी शुरू हो चुकी हैं. क्योंकि 80 के दशक में आई रामायण ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई थी. 80 के दशक की रामायण को दर्शक आज भी देखते हैं और किरदारों की तारीफ करते नहीं थकते. सीरियल रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया, वहीं लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया. सुनील लहरी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने पल-पल की जानकारी अपने फैंस के बीच शेयर करते हैं. इन्हीं में से एक वीडियो में सुनील ने अपने फार्म की एक झलक दिखाई हैं, जिसमें उन्होंने ऑर्गेनिक तरीके से मोरिंगा से लेकर पपीते की खेती की है.
सुनील लहरी का फार्मिंग वीडियो
सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है. उसमें आप उनका लंबा चौड़ा फॉर्म देख सकते हैं. वीडियो की शुरुआत में आपको सुनील के साथ एक माली नजर आ रहा है, जो पेड़ से मोरिंगा तोड़ता हुआ दिख रहा है. सुनील कहते हुए नजर आते हैं कि मोरिंगा वो चीज है, जिसके पराठे हमारे प्रधानमंत्री को बहुत पसंद हैं. इसके अलावा सुनील ने उनके फार्म से तोड़ी हुई सब्जी जैसे टमाटर, लौकी, गोभी, मटर, करेले दिखाई दे रहे हैं. सुनील लहरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उनके जीवन शैली की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- हिमेश रेशमिया के घर का इनसाइड वीडियो, प्राइवेट कैफे, झूले और लैविश इंटिरियर से पत्नी ने सजाया पेंटहाउस
मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं एक्टर
सुनील लहरी मध्य प्रदेश के दमहों के रहने वाले हैं. उनका जन्म 9 जनवरी 1961 में हुआ था. उनका सबसे ज्यादा प्रसिद्ध साल 1987 में आई रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मिली थी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में की थी. वह फिल्में जैसे फिर आई बरसात, बहारों की मंजिल, आजा मेरी जान, जन्म कुंडली में नजर आए थे. अगर टीवी शोज की बात करें तो वह विक्रम और बेताल, लव कुश, सपनों की दुनिया में भी दिखाई दिए थे. एक्टर साल 2020 में द कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट के तौर पर भी दिखाई दिए.
रामायण के लक्ष्मण बन जीता दिल
सुनील लहरी भले ही आज लाइमलाइट से दूर रहते हैं. लेकिन एक दौर था जब रामायण के लक्ष्मण बन वह दर्शकों के बीच छा गए थे. उन्हें घर घर में इसी किरदार के लिए जाना जाता है. जबकि उन्हें उस किरदार के लिए आज भी जाना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं