पंचायत सीरीज के डायरेक्टर की द वन सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज हो गई है, जिसमें तमन्ना भाटिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर पॉजीटिव रिव्यू मिले. जबकि NDTV INDIA ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म के खास पल की बात हो रही है, जो छठ पूजा के सीन में शारदा सिन्हा की मन मोह लेने वाली आवाज है. दरअसल, इसमें आस्था का महापर्व छठ पूजा के महत्व को दिखाया गया है, जिसमें तमन्ना भाटिया और श्वेता तिवारी नजर आ रही हैं.
शारदा सिन्हा के छठ गीत ने किया फैंस को इमोशनल
द वन में शारदा सिन्हा के छठ गीत को सुनने के बाद एक यूजर ने एक्स पर लिखा, भले ही मैं बिहार से नहीं हूं. लेकिन मुझे बिहार की दो चीजें बहुत पसंद हैं छठ पूजा और शारदा सिन्हा के गाने. छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावना है और शारदा जी की आवाज रूह बसती है. यह आपको अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ महसूस कराती है, भले ही आप वहां के न हों. दूसरे यूजर ने लिखा, मूवी के सिर्फ दो ही अच्छे पार्ट लगे. शारदा सिन्हा जी का छठ पूजा गाना और सुनील ग्रोवर की एक्टिंग. बाकी पूरी मूवी एक मिस्ड अपॉर्चूनिटी लगती है.
. #TheVvaan me Bihar ki sanskriti aur Sharda Sinha Ji ki awaaz ka pavitra milan bahut hi khoobsurat tarike se dikhaya gaya hai ❤️
— Indian Cinema (@DostiAurShayari) September 25, 2026
"Pahile Pahil Hum Kaini" bajte hi theatre me Chhath jaisa mahaul dikhne lagega. 👌😍#SidharthMalhotra pic.twitter.com/7DYwJxL0Pe
तीसरे यूजर ने लिखा, #TheVvaan ने बिहार की संस्कृति और शारदा सिन्हा जी की आवाज के पवित्र मिलन को बहुत ही शानदार ढंग से दिखाया है. जैसे ही "पहिले पहिल हम कईनी" बजना शुरू होता है, थिएटर में छठ पूजा जैसा माहौल महसूस होने लगता है. चौथे यूजर ने लिखा, बड़े पर्दे पर छठ महापर्व देखना और 'बिहार कोकिला' व महान गायिका शारदा सिन्हा जी को सुनना कितना शानदार अनुभव होगा!
Movie ke sirf do hi achhe parts lage: Sharda Sinha ji ka Chhath Puja song aur Sunil Grover ki acting. Baaki poori movie ek missed opportunity lagti hai.
— Saurav Singh Rajput (@hbp__12) September 25, 2026
ये भी पढे़ं- The Vvaan Review: पंचायत के डायरेक्टर की द वन हुई रिलीज, जानें कैसी है सिद्धार्थ मल्होत्रा -तमन्ना भाटिया की फिल्म
द वन के छठ गीत ने किया इमोशनल
Although i m not from Bihar two things I absolutely love about Bihar are Chhath Puja & songs of Sharda Sinha... Chhath is not just a festival it's an emotion... And Sharda ji's voice is pure soul it makes u feel connected to ur roots even if u r not from there...
— Anshika Mishra (@anshiim90) September 25, 2026
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि द वन में छठ गीत दिखाया गया है, जिसे 'छठी मैय्या' नाम दिया गया है. वहीं विशाल मिश्रा ने गाना गाया है. इस दिल को छू लेने वाले गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. वहीं फैंस द वन की खूब तारीफ कर रहे हैं.
शारदा सिन्हा के बारे में
बता दें कि शारदा सिन्हा भारत की प्रसिद्ध लोक और शास्त्रीय सिंगर हैं. उन्हें बिहार स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है. वह भोजपुरी, मैथिली, हिंदी और मगही लोकगीतों के लिए काफी मशहूर है. खासकर उन्हें छठ पूजा के गीतों के लिए जाना जाता है. उनका 5 नवंबर 2024 में कैंसर से निधन हो गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं