- Deepika Padukone अपने पति रणवीर सिंह के डिनर के लिए निकलीं
- Deepika Padukone और रणवीर सिंह की फोटो हुई वायरल
- Deepika Padukone और रणवीर के साथ नजर आए डॉयरेक्टर शकुन बत्रा
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग शुक्रवार की देर रात मुंबई के बांद्रा स्थित रेस्तरां में डिनर के लिए पहुंचीं. रेस्तरां के बाहर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संग बेहद स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया गया. इन दोनों के साथ रेस्तरां के बाहर डायरेक्टर शकुन बत्रा भी नजर आए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुकन बत्रा के साथ दीपिका एक फिल्म में काम कर रही हैं जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे. डिनर डेट पर दीपिका पूरी ब्लैक कलर की आउटफिट में स्पॉट हुईं. वहीं, रणवीर सिंह को पीले रंग की स्वेटशर्ट में नजर आए जिसमें वह बेहद कूल लग रहे थे. साथ ही डायरेक्टर शकुन बत्रा ब्लू जॉगर्स में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे.






deepika padukone
Photo Credit: deepika padukone
डिनर डेट से पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ग्रॉसरी शॉप के बाहर शॉपिंग करती दिखीं थीं. इस दौरान दीपिका ने फैन्स के साथ फोटो भी खिंचाई थीं. ग्रॉसरी शॉपिंग करते हुए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Shopping Video) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका ने ब्लैक स्वेटशर्ट और टॉर्न जींस पहना हुआ था और साथ ही हाथों में कैरी बैग लिया हुआ था. इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. दीपिका पादुकोण के वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ '83' में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी. हालांकि, अभी तक उनकी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है. दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनकी उम्दा एक्टिंग को हर किसी ने सराहा था. अब जल्द ही दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' से सबका मनोरंजन करती नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं